फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Udaipur News: पांच साल के बच्चे पर टूट पड़े तीन कुत्ते, जिगर के टुकड़े को बचाने भिड़ गई मां; बचा लाई अपना लाल

Mon, 18 Aug 2025 05:07 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Aug 2025 05:07 PM IST
सार

Dog Bite Case In Udaipur : आवारा कुत्तों की काटने की हर दिन आ रही खबरें लोगों को डरा रही हैं। उदयपुर में कुत्तों ने एक झुंड में आकर पांच साल के मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला बोल दिया। उसने जमीन पर गिराकर कुत्ते नोच रहे थे, तभी मां ने बेटे की चीख सनुकर दौड़ी और बेटे की जान बचा ली। सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम साफ नजर आ रहा है

विज्ञापन
Rajasthan News Dog Bite Case In Udaipur Dogs attack again 5 year old innocent injured
पांच साल के मासूम बच्चे पर कुत्तों ने झुंड में मारा झपटा। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के उदयपुर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के न्यू आरटीओ रोड स्थित गौतम विहार कॉलोनी में रविवार शाम 5 वर्षीय गौरांश पर तीन कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्चा घर के बाहर स्कूटर चला रहा था, तभी अचानक कुत्तों का झुंड दौड़ता हुआ आया और उसे जमीन पर गिराकर नोचने लगा। बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां प्रीति दौड़ी और किसी तरह कुत्तों को भगाया। परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल ले गए। सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम साफ नजर आ रहा है, जिसमें तीनों कुत्ते मासूम को गिराकर काटते दिखते हैं।

Rajasthan News Dog Bite Case In Udaipur Dogs attack again 5 year old innocent injured
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कुत्ते मासूम बच्चे पर हमला बोलते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई
घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोगों ने एनिमल एड संस्था और नगर निगम को मदद के लिए कॉल किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आए दिन कॉलोनी में आवारा कुत्तों का झुंड घूमता रहता है, लेकिन शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था जस की तस बनी हुई है।
 
Rajasthan News Dog Bite Case In Udaipur Dogs attack again 5 year old innocent injured
चित्र में मासूम बच्चे को कुत्ते काटते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
दरअसल, यह कोई पहली घटना नहीं है। 2 महीने पहले शहर की एक कॉलोनी में 8 साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया था। वहीं, करीब एक साल पहले मस्तान बाबा दरगाह क्षेत्र में 5 साल की बच्ची की कुत्तों के हमले में मौत हो गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने लोगों को भयभीत कर दिया है। माता-पिता बच्चों को बाहर खेलने तक नहीं भेज पा रहे है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan News Dog Bite Case In Udaipur Dogs attack again 5 year old innocent injured
घर के बाहर खेलता हुआ मासूम बच्चा, अब घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल। - फोटो : सोशल मीडिया
शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार
घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोगों ने एनिमल एड संस्था और नगर निगम को मदद के लिए कॉल किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आए दिन कॉलोनी में आवारा कुत्तों का झुंड घूमता रहता है, लेकिन शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था जस की तस बनी हुई है।
 
विज्ञापन
Rajasthan News Dog Bite Case In Udaipur Dogs attack again 5 year old innocent injured
कुत्ते के हमले से बच्चे को बचाकर अपने सीने से चपकार घर की ओर लौट रही मां। - फोटो : सोशल मीडिया
2024 में डॉग बाइट के 3 लाख केस दर्ज 
चौंकाने वाली बात यह है कि राज्य स्तर पर भी डॉग बाइट के आंकड़े गंभीर स्थिति दर्शाते हैं। साल 2024 में ही राजस्थान में 3 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। 2025 में भी यह सिलसिला जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed