फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में जैसलमेर में निकला जुलूस, हिंदू संगठनों की मांग- सरकार बर्खास्त हो

Thu, 30 Jun 2022 05:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 30 Jun 2022 05:21 PM IST
सार

हत्याकांड के विरोध में शहर भी पूरी तरह से बंद रहा।  

विज्ञापन
Udaipur Murder Case Silent procession taken out in Jaisalmer to protest against Kanhaiyalals murder
कन्हैयालाल की हत्या को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश है। - फोटो : अमर उजाला

उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश है। कई जिलों में प्रदर्शन कर विरोध किया जा रहा है। हत्या के विरोध में गुरुवार को जैसलमेर में हिन्दू संगठनों ने मौन जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। इन मौन जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Udaipur Murder Case Silent procession taken out in Jaisalmer to protest against Kanhaiyalals murder
मौन जुलूस में महिलाएं भी हुई शामिल। - फोटो : अमर उजाला

मौन जुलूस स्थानीय गड़ीसर चौराहे से शुरू हुआ और कई मुख्य मार्गों से होते हुए हनुमान चौराहे पर पहुंचा। यहां गांधी दर्शन के आगे पुलिस बल की मौजूदगी में लोगों ने कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।   

Udaipur Murder Case Silent procession taken out in Jaisalmer to protest against Kanhaiyalals murder
बड़ी संख्या में पुलिस जवान रहे मौजूद। - फोटो : अमर उजाला

इधर, हत्याकांड के विरोध में शहर भी पूरी तरह से बंद रहा। सभी लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर बंद को सफल बनाया। हिंदू संगठनों के मौन जुलूस में किसी तरह की नारेबाजी नहीं गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Udaipur Murder Case Silent procession taken out in Jaisalmer to protest against Kanhaiyalals murder
मौन जुलूस में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल। - फोटो : अमर उजाला

जुलूस में शामिल विश्व हिंदू परिषद के पवन वैष्णव ने कहा, प्रदेश में जिहादी मानसिकता कि कारण लोगों की हत्या की जा रही है। यह बहुत निंदनीय है। राज्य सरकार इस मामले में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को दिए ज्ञापन में हमनें अशोक गहलोत सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed