फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: शिक्षकों की पिटाई से एक छात्र के दांत टूटे, दूसरे के कान का पर्दा फटा, जालोर में छात्र की गई थी जान

Fri, 19 Aug 2022 04:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 19 Aug 2022 04:39 PM IST
सार

शिक्षकों की पिटाई से एक छात्र के दांत टूटे, दूसरे के कान का पर्दा फटा, जालोर में छात्र की गई थी जान



 

विज्ञापन
Teacher Beats Student Broken Teeth Udaipur In Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के उदयपुर जिले के दो अलग-अलग स्कूलों के शिक्षकों ने दो छात्राओं से पिटाई कर दी। शिक्षकों ने बच्चों को इतनी बुरी तरह पीटा कि एक छात्र का दांत टूट गया वहीं दूसरे के कान का पर्दा फट गया है। दोनों बच्चों के परिजनों ने शिक्षकों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

Teacher Beats Student Broken Teeth Udaipur In Rajasthan
बच्चे के आगे के दो दांत टूटे। - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चे का सिर पकड़कर टेबल पर मारा
पहला मामला शहर के मउंट लिटटा जी स्कूल का हैं। शांतिनगर हिरणमगरी सेक्टर 3 में रहने वाले भारत नंदावत ने हिरणमगरी थाने में एक केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में भारत ने बताया कि गुरुवार को उसका 14 साल का बेटा सम्यक स्कूल गया था। वहां हिंदी के शिक्षक कमलेश वैष्णव ने क्लास में बैठे एक अन्य बच्चे से एक सावल पूछा, लेकिन उसका जवाब सम्यक ने दे दिया। इस बात पर शिक्षक नाराज हो गया और उसके बेटे का सिर पकड़कर टेबल पर मार दिया। इससे उसके आगे के दो दांत आधे टूट गए। परिजनों का कहना है कि इस तरह की पिटाई से बच्चे को कोई गंभीर चोट भी लग सकती थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Teacher Beats Student Broken Teeth Udaipur In Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चे के कान का पर्दा फटा 
दूसरा मामला शहर के वल्लभनगर कस्बे के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। यहां 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 साल के बच्चे के पिता माधव लाल डांगी ने शिक्षक पर बेहरमी से बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाकर थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि बीते बुधवार को उनका बेटा स्कूल गया था। वह क्लास में बैठकर चिप्स खा रहा था, इस बात पर शिक्षक मुकेश शर्मा नाराज हो गए और उसकी पिटाई कर दी। स्कूल से घर पहुंचे बेटे ने कान में दर्द होने की शिकायत की तो वह बच्चे को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके कान का पर्दा फट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher Beats Student Broken Teeth Udaipur In Rajasthan
छात्र का अहमदाबाद में चल रहा था इलाज। - फोटो : अमर उजाला

जालोर में हुई थी बच्चे की हत्या
जालोर जिले के सायला थाना इलाके के सुराणा गांव में नौ साल के इंद्र मेघवाल की शिक्षक की कथित पिटाई से मौत हो गई थी। इंद्र सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। आरोप है कि 20 जुलाई को बच्चे ने स्कूल में रखे एक मटके से पानी पी लिया था। इस बात पर शिक्षक छैल सिंह ने उसकी पिटाई कर दी थी। 24 दिन चले इलाज के बाद बीते शनिवार को अहमदाबाद इंद्र की मौत हो गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed