Rajasthan Weather Update: राजस्थान के ज्यादातर जिलों में बारिश का दौरा हल्का पड़ गया है। बाड़मेर, सिरोही और जालोर इलाके में पिछले 24 घंटे में तेज बरसात दर्ज की गई है। इसके अलावा अधिकांश जिलों में मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इससे तापमान में दो से चार डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। वहीं, 21 अगस्त से प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा। इसके बाद प्रदेश में तेज बारिश का दौरा शुरू हो सकता है।
2 of 3
माउंट आबू की नक्की लेक ओवरफ्लो हो गई है।
- फोटो : अमर उजाला
इधर, पिछले 24 घंटे की बात करें तो बाड़मेर, सिरोही और जालोर इलाके में बारिश का दौर जारी रहा। सिरोही के माउंट आबू में 170 एमएम बारिश दर्ज की गई। बाड़मेर और जालोर के इलाकों में दो से चार इंच बरसात हुई है। तेज बारिश के कारण सिरोही के पिंडवाड़ा में वेस्ट बनास पर बना बांध का ओवरफ्लो गया है।
3 of 3
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज शुक्रवार और शनिवार तक मानसूनी गतिविधियों में कमी होगी। 19 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बनने की संभावना है। इसके असर से 21 अगस्त से राजस्थान में एक बार फिर बरसात का दौर शुरू हो सकता है। बता दें कि इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक 528.57 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि सीजन की औसत बारिश का आंकड़ा हर साल 542.75 एमएम है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस सीजन में बरसात का यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है।