फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Election: परिवार के 48 लोगों ने साथ दिया वोट, 113 साल की अम्मा से लेकर फर्स्ट टाइम वोटर की तस्वीरें

Sat, 25 Nov 2023 06:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 25 Nov 2023 06:07 PM IST
सार

परिवार के 48 लोगों ने साथ दिया वोट, 113 साल की अम्मा से लेकर फर्स्ट टाइम वोटर की तस्वीरें

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Polling Updates 48 Family Members Senior Citizens and First Time Voters Cast Vote
राजस्थान में मतदान की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पांच बजे तक 888 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। कई ऐसी तस्वीरें आई आईं हैं जो लोकतंत्र के पर्व की ताकत दिखा रही हैं। जयपुर में एक परिवार 48 सदस्य एक साथ वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे तो वहीं 113 साल की अम्मा ने भी नई सरकार चुनने के लिए वोट दिया। ऐसे में साफ दिखाई दे रहा है कि फर्स्ट टाइम वोटर से लेकर हर उम्र के मतदाता में मतदान करने के लिए उत्साह है।




जयपुर में एक परिवार ने मतदान के पर्व को बड़े ही उत्साह से मनाया। परिवार के 48 सदस्य ढोल-नगाड़े की थाप पर नाचते हुए वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों की कतार इतनी लंबी थी कि सभी एक तस्वीर में भी कैद नहीं हो सके। 




टोंक जिले की निवाई विधानसभा क्षेत्र में 113 साल की बुजुर्ग अम्मा भूली देवी ने वोट देकर नई सरकार चुनने में अपनी भागीदारी दी। वहीं, जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में 87 साल के आनंद प्रकाश आहूजा ने वोट दिया। इस दौरान स्काउट गाइड के वॉलंटियर्स उनकी मदद करते नजर आए। 

 
जयपुर में ब्यूटी पेजेंट प्राइड मिस राजस्थान की विनर रहीं भवलीन कौर ने पहली बार मतदान किया। मिसेज इंडिया श्वेता मेहता मोदी ने भी मतदान कर लोगों से वोट देने की अपील की।

 
जयपुर जिले के हवामहल विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले भगवान सहाय गुर्जर की तबीयत खराब थी। वे चलने में असमर्थ थे। ऐसे में परिजन उन्हें खाट पर लेकर मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान कराया। 


जयपुर की सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में 90 साल की माधवी देवी ने मतदान किया। वे अपने बेटे के साथ वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचीं थीं।



श्रीमाधोपुर के बूथ संख्या 119 पर दुल्हन दीक्षा को घर ले जाने से पहले गाड़ी रोक कर दूल्हे सौरभ पंसारी ने पहली बार मतदान किया। सौरभ दुल्हन दीक्षा को जयपुर से लेकर श्रीमाधोपुर पहुंचे थे। सौरभ इंडियन ऑयल कंपनी में कार्यरत हैं।



बांसवाड़ा के चौरासी विधानसभा क्षेत्र का सलाखड़ी गांव गुजरात के कडाणा बांध के बैक वाटर टापू पर स्थित है। इस गांव में 92 वोटर्स हैं। टापू पर बसे गांव के लोगों का मतदान केंद्र बैक वाटर के किनारे पर है। गांव के मतदाता नाव में बैठकर मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं।



बीकानेर के खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड तीन में दृष्टिहीन पेमाराम बावरी सबसे पहले वोटिंग करने वालों में रहे। पेमाराम का पैर भी खराब है। इसके बाद भी पैदल वोट देने पहुंचे।



झालावाड़ शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रुखसार ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित बूथ संख्या 32 में वोट डाला। रुखसार की शनिवार को ही शादी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed