{"_id":"6561df92ed171264710e1d66","slug":"rajasthan-election-2023-politicians-cast-their-votes-in-rajasthan-assembly-elections-2023-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Voting: सबके अलग दिखे अंदाज, किसी ने परिवार तो किसी ने पोते के साथ किया मतदान, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Voting: सबके अलग दिखे अंदाज, किसी ने परिवार तो किसी ने पोते के साथ किया मतदान, देखें तस्वीरें
राजस्थान के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। आज मतदान के लिए पूरा प्रदेश एकजुट हुआ है। प्रदेश में 199 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इस चुनाव में प्रदेश के 5.25 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया है। नव मतदाताओं में पहला वोट देने पहुंचीं महिला मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान आम जनता के साथ ही अलग-अलग पार्टियों के नेता भी मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे।
परिवार के संग सीएम ने डाला वोट
जोधपुर में सीएम अशोक गहलोत ने परिवार के साथ डाला वोट। वहीं, गहलोत ने कहा, ये चुनाव मोदी जी का नहीं है, ये विधानसभा चुनाव है। आज के बाद ये दिल्ली वाले सब गायब हो जाएंगे, हम 5 साल यहीं रहेंगे। गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट पर वोट डालने के बाद बोले, पूरा मामला अंडर करंट चल रहा है।
2 of 15
मतदान करने के बाद सचिन पायलट।
- फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान चुनाव में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपना वोट डाला। उसके बात मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, यहां पर मेरी कई हफ्तों से भागदौड़ जारी है। इसलिए वोटिंग खत्म होने के बाद सबसे पहले एक रात चैन से नींद पूरी करूंगा।
मतदान करने पौत्र के साथ पहुंचीं राजे
3 of 15
वसुंधरा राजे ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के चुनावी रण में वसुंधरा राजे ने भी अपने मत का उपयोग किया। झालरापाटन सीट से भाजपा प्रत्याशी राजे ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित बूथ पर अपना वोट डाला। इस दौरान उनके साथ उनके पौत्र विनय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने पहली बार वोट डालकर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई है। राजे ने सभी से मतदान के इस पर्व में भागीदारी निभाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान से पहले दंडवत हुए किरोड़ीलाल मीणा
4 of 15
मंदिर में दर्शन करते हुए किरोड़ीलाल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
किरोड़ीलाल मीणा ने मतदान से पहले मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि आज देश, धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध होकर मतदान करने का दिन है। देश को बचाने व बढ़ाने के लिए उन सब घटनाओं को याद रखना है, जिनसे राजस्थान शर्मसार (महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगार युवाओं की मेहनत पर पेपर लीक करा कर डाका डाला, पुजारियों को जलाकर हत्या और दलितों पर अत्याचार) हुआ है। आज आपका दिया वोट सनातन और बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा के साथ ही धार्मिक तुष्टीकरण की संकुचित राजनीति पर गहरी चोट करेगा।
विज्ञापन
हनुमान जी के दर्शन के बाद सीपी जोशी ने किया मतदान
5 of 15
सीपी जोशी ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
सीपी जोशी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने हनुमान जी के दर्शन और आशीर्वाद के बाद चित्तौड़गढ़ में सामुदायिक भवन, मधुबन सेती के मतदान केंद्र पर अपना वोट किया। प्रदेश के सभी मतदाताओं से आग्रह किया, राजस्थान में सुशासन की सरकार लाने और बेहतर भविष्य के लिए लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपना वोट अवश्य दें और परिजन तथा मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।