फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: मंत्री के बेटे की जन्मदिन पार्टी में लड़कियों का अश्लील डांस, गुढ़ा बोले- गम नहीं, खुशी का माहौल था

Sat, 10 Sep 2022 10:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

Rajasthan: मंत्री के बेटे के जन्मदिन पर लड़कियों का अश्लील डांस, गुढ़ा बोले- गम नहीं, खुशी का माहौल था



 

विज्ञापन
Obscene Dance Birthday Party Of Minister Rajendra Gudhas son Rajasthan
पार्टी में विदेशी डांसर भी बुलाई गईं। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान सरकार में मंत्री के बेटे की जन्मदिन पार्टी में अश्लील डांस करने का मामला सामने आया है। यह अश्लील डांस झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में लिबट्री फार्म हाउस पर किया गया। 9 सितंबर को जन्मदिन की पार्टी में हुए इस अश्लील डांस का वीडियो अब सामने आया है। रात 10 बजे तक लड़कियां स्टेज पर डांस करती रहीं। इस दौरान भी स्टेज पर मौजूद थे। 

Obscene Dance Birthday Party Of Minister Rajendra Gudhas son Rajasthan
लड़कियों ने किया अश्लील डांस। - फोटो : अमर उजाला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गहलोत सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बेटे शिवम का 9 सितंबर को जन्मदिन था। इस मौके पर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में लिबट्री फार्म हाउस पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। रात करीब आठ बजे तक जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे लोगों को भोजन कराया गया। इसके बाद डांस के लिए बुलाई गईं देशी और विदेशी युवतियों ने अश्लील डांस की प्रस्तुतियां दीं। रात 10 बजे तक करीब 10 युवतियां स्टेज पर अश्लील डांस करती रहीं। इस दौरान स्टेज पर मंत्री गुढ़ा भी मौजूद थे।

Obscene Dance Birthday Party Of Minister Rajendra Gudhas son Rajasthan
लोगों को शांत कराते मंत्री राजेंद्र गुढ़ा। - फोटो : अमर उजाला

बेटे की जन्मदिन पार्टी में हुए अश्लील डांस को लेकर मंत्री गुढ़ा ने कहा कि खुशी का माहौल था, गम का माहौल तो था नहीं, किसी समर्थक ने पार्टी बुक कर दी थी। डांसर कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहीं थी तब मैं मंच पर गया था। अचानक से बंद करते तो कार्यक्रम में मौजूद हजारों लोगों की भीड़ उग्र हो सकती थी। शांति बनाए रखने के लिए दो-तीन गानों के बाद डांस बंद करवा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed