फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: अमर उजाला फाउंडेशन की पहल, कोटा में रक्तदान के साथ नववर्ष की शुरुआत, युवा-महिलाओं ने भी लिया हिस्सा

Tue, 02 Jan 2024 02:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 02 Jan 2024 02:33 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्राह्मण कल्याण परिषद और जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल कोटा के सहयोग से नववर्ष का स्वागत रक्तदान शिविर के साथ किया गया। युवाओं-महिलाओं ने इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Rajasthan Amar Ujala Foundation Kota Blood Donation Camp To Celebrate New Year
कोटा में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्राह्मण कल्याण परिषद एवं जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल कोटा के सहयोग से गोदावरी धाम में रक्तदान का आयोजन किया गया। यह रक्तदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ जो शाम 7 बजे तक जारी रहा। इसमें युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। नव वर्ष 2024 पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर की यह अनोखी पहल की गई। 

Rajasthan Amar Ujala Foundation Kota Blood Donation Camp To Celebrate New Year
कोटा में रक्तदान शिविर। - फोटो : अमर उजाला
407 यूनिट रक्त संग्रहित
रक्तदान शिविर के संयोजक अनिल तिवारी और जेसीआई कोटा की अध्यक्ष नेहा जैन ने बताया कि शिविर के माध्यम से 407 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ है। ब्लड बैंक में ब्लड संग्रहित करने के लिए कोटा की दो बड़ी टीमें यहां पहुंचीं। कृष्णा रोटरी ब्लड बैंक व एमबीएस ब्लड बैंक की टीमों की मदद से रक्तदान कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा मौजूद रहे। शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, गोदावरी धाम के महंत शैलेंद्र भार्गव, एडिशनल एसपी उमा शर्मा, चंदकांता मेघवाल, विकास शर्मा, संजय गौतम, हिरेंद्र शर्मा ने भी रक्तदान किया।  
 
Rajasthan Amar Ujala Foundation Kota Blood Donation Camp To Celebrate New Year
कोटा में रक्तदान शिविर। - फोटो : अमर उजाला

हर साल लगता है रक्तदान शिविर 
अमर उजाला फाउंडेशन से श्रद्धा ठाकुर ने बताया कि हर साल की तरह ब्राह्मण कल्याण परिषद एक जनवरी को गोदावरी धाम पर रक्तदान शिविर आयोजित करता है। इससे कोटा संभाग में आने वाले सभी सनातन प्रेमियों को जब भी रक्त की आवश्यकता होती है तो उन्हें रक्त उपलब्ध कराया जाता है। इस शिविर में बढ़-चढ़कर ब्राह्मण बंधुओं के साथ सनातन प्रेमी भी रक्तदान करते हैं। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को दूध-जलेबी व फलो का नाश्ता कराया गया। जेसीआई कोटा से अध्यक्ष नेहा जैन, सचिव प्रियंक माहेश्वरी व कोषाध्यक्ष अभिषेक खूबचंदानी और उनकी पूरी टीम उपस्थित रहीं।

यह भी रहे मौजूद
शिविर के संयोजक अनिल तिवारी, संभागीय अध्यक्ष ब्रजराज गौतम, शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पार्षद सुनील गौतम, डॉक्टर शीला तिवारी, अमित ठाकुर, ब्रजेश कांत शर्मा, दिनेश शर्मा, अरुण भार्गव, राकेश शर्मा, मनोज शर्मा, नवल शर्मा, देवेंद्र तिवारी, बुद्धि दाधीच, नरेंद्र शर्मा, अशोक मिश्रा, रुपेश शर्मा, सतीश शर्मा, पुरषोत्तम शर्मा, भारत उपाध्याय, डॉ अमित व्यास, अजय शर्मा, एसएन शर्मा, विनित वाजपेई, गोपाल शर्मा, प्रमोद जोशी, हर्षित गौतम, रुद्रेश तिवारी, राजेश शर्मा अमित व्यास, श्रद्धा ठाकुर, मनोज शर्मा, पंकज शांडिल्य, कुबेर शर्मा, प्रदीप शर्मा, संस्कार शर्मा, इंद्र नारायण शर्मा, पंकज शर्मा, दीपक शर्मा, शीला तिवारी, हंसा त्यागी, देवजीत शर्मा, अनिल शर्मा, भारत शर्मा, विनित शर्मा, विजय भरवाज, चंदन शर्मा, आशा मिश्रा, एकता शर्मा, वर्षा दीक्षित, रोहिणी शर्मा, रेखा हरित, सुनीता शर्मा, देवेंद्र जोशी, संजीव हरित, योगेश पारीक और विशाल पारीक आदि शिविर में उपस्थित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed