फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blue City: राजा को नजारा पसंद आया तो पड़ा नया नाम, रेतीले राज्य में बसा ये शहर आसमान की तरह नीला; तस्वीरें

Mon, 20 Jan 2025 08:12 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 20 Jan 2025 08:12 AM IST
सार

Jodhpur Blue City: इस शहर में एक चीज जो यहां आने वाले हर पर्यटक को आश्चर्य में डालती है और बेहद आकर्षित भी करती है, वो है यहां के नीले रंग के घर। अगर आप भी जोधपुर गए होंगे, तो आपको भी इस बात ने सोचने पर मजबूर कर दिया होगा कि यहां का हर घर नीला क्यों है? तो चलिए हम आपको इस नीले घरों के पीछे की दिलचस्प वजहों के बारे में बताते हैं।
 

विज्ञापन
Why Jodhpur Is Called Blue City Know Interesting Facts History All You Need to Know
जोधपुर सिटी - फोटो : अमर उजाला
जोधपुर, राजस्थान की राजधानी जयपुर के बाद प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सूर्यनगरी के नाम से पहचान रखने वाले इस शहर को ब्लू सिटी भी कहा जाता है। प्राचीन समय में मारवाड़ की राजधानी कहा जाने वाला जोधपुर अपने घरों के रंग से अपनी अनोखी पहचान रखता है। नीले रंग के घरों के चलते इसकी पहचान बनी। राजस्थान का यह शहर समृद्ध विरासत और इतिहास के बीच घरों के रंग और अनोखी डिजाइन के कारण देश-विदेश में भी पहचान रखता है।

 
Why Jodhpur Is Called Blue City Know Interesting Facts History All You Need to Know
जोधपुर शहर की गलियां - फोटो : अमर उजाला
कैसे पड़ा नाम
दरअसल, जोधपुर की स्थापना 12 मई 1459 को राव जोधा के द्वारा की गई थी। राव जोधा ने जोधपुर में चिड़ियाटुग नाथ की पहाड़ी पर मेहरानगढ़ किले की नींव डाली, जिसे महाराजा जसवंत सिंह ने पूरा बनाया। किले की प्राचीर से या पहाड़ी से जोधपुर शहर का जो नजारा देखने को मिलता है वो है नीले आसमान के नीचे नीले मकानों का। इन्हीं नीले घरों के नजारे के कारण इसका नाम ब्लू सिटी पड़ा। हालांकि पूरे शहर में आपको नीले रंग में पुते हुए घर देखने को मिल जाएंगे, लेकिन किले की प्राचीर से जो नजारा देखने को मिलता है वैसा नजारा अन्य जगहों से देखने को नहीं मिल सकता है।
 
Why Jodhpur Is Called Blue City Know Interesting Facts History All You Need to Know
मेहरानगढ़ किले से शहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

किले से झलकती है इस शहर की असली तस्वीर
ब्लू सिटी की असली झलक जोधपुर के किले से झलकती है, इस कारण कई फिल्मों के साथ विज्ञापन की शूटिंग भी किले से होती रही है। वैसे आपको पहले ही बता दिया कि ब्लू सिटी (परकोटा) में पुराने समय के बने हुए मकान है। यहां छोटी-छोटी भूलभुलैया गलियां है। लोग इन गलियों को देखने भी आते हैं। पुराने समय में मकान कैसे बनते थे और सड़क की चौड़ाई कितनी होती थी, इसका शोध करने कई शोधार्थी आते हैं तो कुछ इन गलियों में पुराने समय की बनावट और मकान की कारीगरी भी देखने आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Jodhpur Is Called Blue City Know Interesting Facts History All You Need to Know
किले से झलकती है इस शहर की असली तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सूर्यनगरी की आभा को बिखेर देता सुबह और शाम का नजारा
जोधपुर में लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष शहर की खूबसूरती को देखने आते हैं। शाम के समय सूर्यास्त का नजारा और सवेरे का सूर्योदय सूर्यनगरी की आभा को बिखेर देता है। आप अगर जोधपुर आए और घंटाघर से नवचौकिया की गलियों का भ्रमण ना करे तो आपका भ्रमण ही अधूरा है। छोटी-छोटी गलियों में बने मकान और मकानों का एक सा रंग अपने आप में भूलभुलैया है। भूलभुलैया जाने वाले लोग एक बार जोधपुर की गलियों में खुद को जरूर खोना चाहते हैं ताकि भ्रमण के साथ एडवेंचर को भी अंजाम दे सके। 
 

विज्ञापन
Why Jodhpur Is Called Blue City Know Interesting Facts History All You Need to Know
जोधपुर की गलियों में विदेशी - फोटो : अमर उजाला
मोरक्को  के शहर से होती है तुलना
अफ्रीकी देश मोरक्को के शैफचैओएन सिटी में भी जोधपुर की तरह तंग नीली गलियां और नीले मकान हैं। गलियों से लेकर घरों का रंग नीला होने की वजह भी एक जैसी है-तेज गर्मी। जाेधपुर और शैफचैओएन में गर्मी के सीजन में दीवारों को ठंडा रखने के लिए नीला पेंट कराया जाता है। इसके अलावा नीले रंग की एक वजह यह भी है कि इससे मच्छर नहीं होते। यह भी मान्यता है कि आसमान और मकान दोनों का रंग नीला होने से भगवान की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा भी दोनों शहरों में कई समानताएं हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed