राजस्थान के जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील के तालो का बेरा क्षेत्र में एक बोरवेल से गैस निकलने का मामला सामने आया है। गैस निकलने की घटना ने ग्रामीणों को हैरानी में डाल दिया है। बताया गया कि बोरवेल के पास गैस जैसे गंध महसूस होने पर ग्रामीणों ने जांच के लिए माचिस की तीली जलाई तो आग लग गई। अब वहां गैस चूल्हे की तरह आग जल रही है।
Rajasthan: बदबू आने पर आग जलाई, बोरवेल से निकलने लगी लपटें, जोधपुर में 20 साल से बंद ट्यूबवेल का रहस्य क्या?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 31 Dec 2024 04:13 PM IST
सार
Jodhpur News: जोधपुर में करीब 20 साल से बंद एक बोरवेल से गैस निकल रही है। आग जलाते ही यह गैस आग पकड़ लेती है। कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन