फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anita Choudhary Murder: अनसुलझे सवालों में उलझी पुलिस, ऑडियो में कुछ फोटो का जिक्र, यही मौत की वजह तो नहीं?

Mon, 04 Nov 2024 10:15 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 04 Nov 2024 10:15 AM IST
सार

ब्यूटी पार्लर की मालिक अनीता चौधरी की हत्या की गुत्थी और उलझती जा रही है। महिला के पति और एक महिला की बातचीत के ऑडियो में मर्डर में प्रॉपर्टी डीलर और कुछ डॉक्टरों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Anita Choudhary Murder Jodhpur Police entangled in unresolved questions mention of some photos in audio
अनीता चौधरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में जोधपुर जिले के सरदारपुरा इलाके में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली अनीता चौधरी की उसी के मुंह बोले भाई गुलामुद्दीन द्वारा शरीर के छह टुकड़े करके हत्या करने के सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन नया खुलासा हो रहा है और इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस दिन रात एक कर रही है। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही है और न तो हत्यारा गुलामुद्दीन पकड़ में आ रहा है। न ही अनीता का मोबाइल अभी पुलिस खोज पाई है।

Anita Choudhary Murder Jodhpur Police entangled in unresolved questions mention of some photos in audio
ऑटो में बैठने जाती हुई अनीता - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दो दिन पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो की हालांकि अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। लेकिन इस ऑडियो के बाद कई सवाल सामने आ रहे हैं। उन सवालों के जवाब खोजने के लिए पुलिस भी जुटी हुई है।

ऑडियो में कुछ फोटो का जिक्र, क्या वो मौत की वजह?
अनिता के पति मनमोहन के साथ बातचीत के ऑडियो में सुनीता कुछ फोटोग्राफ का जिक्र करती है, जिसकी वजह से उसकी हत्या हुई। ये ऑडियो शव मिलने के पहले का बताया जा रहा है। वह भाजपा के अल्पसंख्यक नेता तैयब अंसारी का नाम लेकर कहती है कि उसका अनीता के साथ कुछ विवाद था। इस कारण उसने अनीता का अपहरण किया होगा। वह शहर के कुछ और प्रभावशाली लोगों और तीन डॉक्टर्स का भी नाम लेती है। हालांकि, पुलिस भी अब तक किसी ऑडियो को लेकर पुष्टि नहीं कर रही हैं। अगर मामला कुछ फोटो या सीडी को लेकर घटा है तो भंवरी देवी जैसे हत्याकांड की आशंका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गुलामुद्दीन के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता लग पाएगा।

Anita Choudhary Murder Jodhpur Police entangled in unresolved questions mention of some photos in audio
गुलामुद्दीन स्कूटी से जाता हुआ - फोटो : अमर उजाला

अभी भी कही सवाल हैं, जिनके जवाब किसी के पास नहीं

  • अनीता चौधरी के बेटे राहुल ने बताया कि हत्या का कारण लूट है तो आरोपियों ने तीन दिन पहले गड्डा क्यों खुदवाया?

  • लापता होने से पहले अनिता से शाम 4:16 बजे बहन मीनाक्षी को फोन पर बताया कि वह सुनीता के साथ है। फिर फोन बंद हो गया, जबकि ऑडियो में सुनीता इससे इंकार कर रही है?

  • अनीता चौधरी के पत्नी ने आडियो में कहा, वो बड़े लोग हैं। वो कुछ भी कर सकते हैं। किसी भी हद तक जा सकते हैं, ये वो बड़े लोग कौन हैं, जिसका जिक्र मनमोहन चौधरी कर रहे हैं?

  • अनीता चौधरी जिस टैक्सी में जाती हुई नजर आ रही है, उसका एक सीसीटीवी फुटेज आया। उसमें अनीता चौधरी सलवार कुर्ते में जाती हुई नजर आ रही है। लेकिन जब पुलिस ने सब बरामद किया तो अनीता चौधरी घघरी और ओढ़नी में थी तो अनीता चौधरी के कपड़े किसने बदले थे?

  • अनिता चौधरी क्या राज जनती थी, जिसकी वजह से अनीता की हत्या हुई? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita Choudhary Murder Jodhpur Police entangled in unresolved questions mention of some photos in audio
हत्या करने वाले गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा परवीन - फोटो : अमर उजाला

अभी तक कई ऐसे अनसुलझे सवाल हैं, जिसको सुलझाने में पुलिस भी जुटी हुई है। वहीं, सह अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार की गई मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा को अदालत में पेश किया गया।न्यायालय ने आबिदा को पांच दिन के लिए पुलिस डिमांड पर भेजा है। पुलिस अब नए सिरे से आबिदा से पूछताछ करेगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।

उधर, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाट समाज के साथ सर्वसमाज आने के बाद सोमवार को सुबह से लेकर दोपहर तक सरदारपुरा क्षेत्र को बंद रखने का आह्वान किया गया है। इसमें सरदारपुर क्षेत्र के व्यापारी मंडल ने भी अपना सहयोग दिया है। इस बंद को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने जहां आवश्यक बंदोबस्त किए हैं। वहीं, दूसरी ओर अनीता चौधरी के रिश्तेदार और राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजेंद्र चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस मामले की जांच सीबीआई से करने की करते हुए अंदेशा जताया है कि मुख्य आरोपी को बराबर खतरा बना हुआ है। क्योंकि मुख्य आरोपी को टूल बनाया गया है। इस पूरे मामले के पीछे कुछ और लोगों का हाथ हो सकता है? 

विज्ञापन
Anita Choudhary Murder Jodhpur Police entangled in unresolved questions mention of some photos in audio
अनीता चौधरी और गुलामुद्दीन - फोटो : अमर उजाला

उधर, गुलामुद्दीन के गंगाना स्थित आवास पर पुलिस का सुरक्षा और बढ़ा दिया गया है। लगातार मोबाइल गाड़ी पेट्रोलिंग कर रही है। वहीं, मौके पर सादे वस्त्रों के अलावा वर्दीधारी भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यही नहीं पुलिस के सामने बड़ी चुनौती कड़ी से कड़ी जोड़ने की है, जिसमें सबसे बड़ी परेशानी यह आ रही है कि अनीता चौधरी के परिवार द्वारा जांच में पूरा सहयोग नहीं किया जा रहा है। इसके चलते नोटिस देने की बात भी सामने आई है। पुलिस को 18 मिनट के मनमोहन चौधरी और अनीता चौधरी की सहेली के सामने आए ऑडियो के बाद ब्यूटी पार्लर से लेकर अनीता चौधरी के निवास पर महत्वपूर्ण दस्तावेज और प्रमाणों की पड़ताल करनी है, जो जांच में बिना सहयोग के संभव नहीं है।

ऐसे में पुलिस भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। उधर, मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन की सरगर्मी से तलाश और तेज कर दी गई है। पूरे मामले को लेकर खुद डीसीपी राजश्री राज वर्मा लगातार गंभीर दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। जबकि एसीपी छवी शर्मा हर पहलू पर जांच में अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed