फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Marwar Festival 2024: रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ मारवाड़ महोत्सव का आगाज, देश-विदेश से पहुंचे पर्यटक

Wed, 16 Oct 2024 04:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 04:09 PM IST
सार

थार रेगिस्तान का द्वारा कहे जाने वाले जोधपुर में दो दिवसीय मारवाड़ उत्सव का आगाज हो चुका है, जिसमें लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलीं।  फेस्टिवल को राजस्थान की अलग-अलग संस्कृति की थीमों के आधार पर सजाया गया है।

विज्ञापन
Marwar Festival 2024: Marwar Festival started with colorful programs, tourists arrived from India and abroad
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मारवाड़ उत्सव का आगाज - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान का पश्चिमी क्षेत्र मरू प्रदेश कहलाता है और इस मरू प्रदेश को प्राचीन काल से ही मारवाड़ कहा जाता है इसी मारवाड़ की पहचान के रूप में प्रतिवर्ष जोधपुर में मारवाड़ महोत्सव का आयोजन किया जाता है।


महोत्सव में मारवाड़ की संस्कृति  इतिहास और कला को प्रदर्शित किया जाता है शीत ऋतु के आगमन के साथ ही राजस्थान में पर्यटकों का भी आगमन होता है।  पर्यटकों को रिझाने के उद्देश्य से और मारवाड़ की संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा मारवाड़ महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 
Marwar Festival 2024: Marwar Festival started with colorful programs, tourists arrived from India and abroad
हैरिटेज वॉक - फोटो : अमर उजाला
महोत्सव की शुरुआत जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग से हुई, जहां सूर्योदय के साथ ही सबसे पहले सूर्य आराधना हुई। इसके बाद यहां से जोधपुर के पुराने शहर ब्लू सिटी से होते हुए घंटाघर तक हेरिटेज वॉक आयोजित किया गया। यह मेहरानगढ़ किले से जयपोल, फतहपोल, रानी सर, पदमसर, सिंहपोल, जूनी धान मंडी, आडा बाजार, कुंज बिहारी मंदिर, कटला बाजार होते हुए घंटाघर तक पहुंची। इस हेरिटेज वॉक का उद्देश्य मारवाड़ की कला, राजा-महाराजाओं के समय निर्मित ऐतिहासिक इमारतों और इतिहास से परिचय करवाना था। इसी दौरान शोभायात्रा और बीएसएफ का केमल टेटू शो का आयोजन भी किया गया। दोपहर में मूंछ प्रतियोगिता, साफा बांधो प्रतियोगिता, मटका दौड़ प्रतियोगिता के साथ मिस्टर मारवाड़ और मिस मारवाड़ सहित कई कार्यक्रम आयोजित हुए। फेस्टिवल को राजस्थान की अलग-अलग संस्कृति की थीम पर सजाया गया है।
Marwar Festival 2024: Marwar Festival started with colorful programs, tourists arrived from India and abroad
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
इस मारवाड़ महोत्सव में आयोजित होने वाली मूंछ प्रतियोगिता में घनी और लंबी मूंछों का प्रदर्शन किया गया। पुरुष के पौरुष का वर्णन करने वाली मूंछों का मारवाड़ में विशेष क्रेज है। ऐसे में सबसे घनी, लंबी आकर्षक मूंछों को सम्मानित भी किया गया। वहीं साफा प्रतियोगिता में मारवाड़ को अलग पहचान देने वाले जोधपुरी साफा बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सबसे तेजी से और आकर्षक तरीके से साफा बांधने वाले प्रतिभागी को सम्मानित किया गया। इसके इसके साथ ही मिस मारवाड़ और मिस्टर मारवाड़ में जोधपुरी वेशभूषा और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली वेशभूषा में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें पुरुषों ने विशेष शेरवानी हाथ में तलवार और सिर पर साफा बांधकर सज-धजकर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Marwar Festival 2024: Marwar Festival started with colorful programs, tourists arrived from India and abroad
सीमा सुरक्षा बल का ऊंट दस्ता - फोटो : अमर उजाला
इस प्रतियोगिता में विशेष आकर्षण का केंद्र भारतीय सीमा सुरक्षा बल का ऊंट दस्ते का परफॉर्मेंस रहा, जिसमें अलग-अलग फार्म दिखाते हुए ऊंट दस्ते ने परफॉर्म किया। मूलत: मारवाड़ से आने वाला भारतीय सेना का इस ऊंट दस्ते में शामिल ऊंटों को भारतीय सैनिकों का दर्जा दिया जाता है। इन ऊंट दस्तों का मोहक परफॉर्मेंस देशी-विदेशी सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इस महोत्सव में रस्साकशी की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें पर्यटकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विश्व भर में प्रसिद्ध मारवाड़ फेस्टिवल का उत्साह वर्ष पर रहता है, इसे देखने के लिए देश-विदेश से सैलानी यहां आते हैं। 
विज्ञापन
Marwar Festival 2024: Marwar Festival started with colorful programs, tourists arrived from India and abroad
कार्यक्रम का आनंद लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक डॉ. सरिता फिरोदा ने बताया कि मारवाड़ महोत्सव का आयोजन देशी-विदेशी पर्यटकों को राजस्थान की संस्कृति से रुबरू करवाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। 16 और 17 अक्टूबर को कई आकर्षक कार्यक्रम होने वाले हैं। मारवाड़ महोत्सव में हर दिन शाम के समय कई सेलिब्रिटी और फेमस लोक कलाकार सांस्कृतिक संध्या में अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।

महोत्सव के दूसरे दिन

मारवाड़ महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को ओसियां में दोपहर से शाम तक ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता, पतंगबाजी और पतंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे से फूड एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी और कैमल सफारी होगी। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा एवं कार्यक्रम के समापन में आतिशबाजी का आयोजन भी होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed