फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jodhpur: मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में पतंग महोत्सव, जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्त में दिखा खासा उत्साह

Tue, 14 Jan 2025 01:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 14 Jan 2025 01:13 PM IST
सार

Jodhpur: जोधपुर नगर निगम दक्षिणी महापौर वनिता सेठ ने कहा कि जोधपुर में पहली बार मकर संक्रांति और लोहड़ी के अवसर पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Kite festival organized at Gandhi Maidan on Makar Sankranti
पतंग उत्सव - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति एवं लोहड़ी महापर्व पर जोधपुर नगर निगम दक्षिण द्वारा आयोजित आज जोधपुर के गांधी मैदान में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पतंग उड़ाने को लेकर आम जन और निगम कर्मचारियों में खासा उत्साह देखा गया। 

 
Kite festival organized at Gandhi Maidan on Makar Sankranti
महिलाओं में गजब का दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में विभिन्न प्रकार की पतंगों ने सभी का मन मोहा। बच्चों, युवा, बुजुर्गों और महिलाओं ने यहां पतंग उड़ाई। इस अवसर पर जिले के महिला अधिकारियों में पतंग उड़ाने को लेकर खास उत्साह दिखा। जोधपुर नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, जोधपुर संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, निगम दक्षिण आयुक्त के मंगला के साथ महिला आईएएस अधिकारी और आरएएस अधिकारीगण ने यहां पतंग उड़ाई। जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल भी अपने परिवार के साथ पतंग महोत्सव का आनंद लिया।
 
Kite festival organized at Gandhi Maidan on Makar Sankranti
महिलाओं के साथ पुरुषों की टोली भी दिखी - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर जोधपुर नगर निगम दक्षिणी महापौर वनिता सेठ ने कहा कि जोधपुर में पहली बार मकर संक्रांति और लोहड़ी के अवसर पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि व्यस्तम जीवनचर्या में एक दिन निकालकर आपसी मेल जोल को बढ़ा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kite festival organized at Gandhi Maidan on Makar Sankranti
पतंगों ने सभी का मन मोहा - फोटो : अमर उजाला

वहीं संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। यह पुण्य दिवस और पवन अवसर है। जोधपुर में मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी का कम आयोजन होता है, जोधपुर में भी इसकी शुरुवात हो इसके लिए एक प्रयास है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed