दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे बाजार में रौनक आ रही है। खासकर मिठाई की बिक्री की बात करें तो सबसे ज्यादा बाजार में इसी की मांग हो रही है। ऐसे में अब उन पटाखों का विकल्प जोधपुर के मिठाई विक्रेताओं ने ढूंढा है। जो पटाखे व दीपक आप स्क्रीन पर देख रहे हैं, उन्हें आप जला तो नहीं सकते पर इन्हें खाया जरूर जा सकता है। ये पटाखों के पैकेज में मिठाई है, जिसका क्रेज बाजारों में देखते ही बन रहा है।
Diwali Food: तस्वीरों में देखिए धमाके नहीं, मुंह में मिठास घोलने वाले पटाखे...विदेशी भी खाते हैं बड़े चाव से
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 29 Oct 2024 08:35 AM IST
सार
कोई अगर आपको हाथ में पटाखा देकर कहे कि इसे खा लीजिए, तो आप इसे मजाक समझ सकते हैं। लेकिन अगर आप राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर में हैं, तो इसे मना मत कीजिए। क्योंकि यहां दिवाली पर पटाखा मिठाई की खूब मांग रहती है। देश भर में मिठाइयों के लिए मशहूर जोधपुर में कुछ सालों से यह खास मिठाई बनाई जा रही है। यह पटाखा मिठाई ड्राई फ्रूट्स से बनती है, जिसे जोधपुर के लोग बड़े चाव से खाते हैं और विदेशों में भी इसे खूब पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन