फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर महिलाओं ने किया सोलह श्रृंगार, व्रत खोलने को किया चांद का इंतजार

Sun, 20 Oct 2024 08:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 20 Oct 2024 08:55 PM IST
सार

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर महिलाओं ने किया सोलह श्रृंगार, व्रत खोलने को किया चांद का इंतजार
Karwa Chauth 2024: Women did sixteen adornments on Karwa Chauth, waited for moon to break fast
 
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024: Women did sixteen adornments on Karwa Chauth, waited for moon to break fast
जोधपुर में करवा चौथ की तैयारी में पूरे दिन व्यस्त रहीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला करवा चौथ व्रत आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जोधपुर में भी इस पर्व की उत्सवधर्मिता देखने को मिली, जहां महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार के साथ इस पर्व को मनाने में व्यस्त रहीं।

Karwa Chauth 2024: Women did sixteen adornments on Karwa Chauth, waited for moon to break fast
जोधपुर में करवा चौथ की तैयारी में पूरे दिन व्यस्त रहीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने 16 सिंगार कर और हाथों में मेहंदी रचाकर दिनभर व्रत रखा। व्रत रखने वाली महिलाएं अब चांद का दीदार करके अपने पति का छलनी से दर्शन करेंगी और फिर उपवास खोलेंगी। कई महिलाओं ने निर्जला व्रत भी रखा, जिसका उद्देश्य अपने पति की दीर्घायु की कामना है। सामूहिक रूप से भी महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर एकत्र होकर पूजा-अर्चना की और सामूहिक उद्यापन का आयोजन किया।
 
Karwa Chauth 2024: Women did sixteen adornments on Karwa Chauth, waited for moon to break fast
जोधपुर में करवा चौथ की तैयारी में पूरे दिन व्यस्त रहीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

करवा चौथ की परंपरा
करवा चौथ पर महिलाएं दिनभर उपवास रखती हैं, खासकर कई महिलाएं निर्जला व्रत का पालन करती हैं, जिसमें वे पानी की एक बूंद भी ग्रहण नहीं करतीं। इसके बाद, महिलाएं पूरे सोलह सिंगार में सजी-धजी नजर आती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के लिए तैयार रहती हैं। जब चांद दिखाई देता है, तो वे छलनी से अपने पति का दर्शन करती हैं और पति के हाथों से पानी ग्रहण करके व्रत खोलती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024: Women did sixteen adornments on Karwa Chauth, waited for moon to break fast
जोधपुर में करवा चौथ की तैयारी में पूरे दिन व्यस्त रहीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सामूहिक पूजा और उपहारों का आदान-प्रदान
महिलाएं सामूहिक रूप से करवा चौथ का व्रत कर रही थीं, उन्होंने एक साथ पूजा-अर्चना की और चंद्रमा के निकलने का इंतजार किया। इस अवसर पर पति-पत्नी के बीच प्रेम और समर्पण का प्रतीक बनने वाला यह पर्व केवल व्रत और पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि पति अपनी पत्नियों को उपहार के रूप में गहने, कपड़े या अन्य विशेष चीजें भेंट करके इस दिन को और भी खास बनाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed