फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jodhpur: 25वें राष्ट्रीय लोकानुरंजन मेले की शुरुआत, CM गहलोत ने नगाड़े पर थाप लगाकर किया शुभारंभ,देखें तस्वीरें

Sun, 19 Feb 2023 08:37 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 19 Feb 2023 08:37 AM IST
सार

सीएम गहलोत ने मशहूर कलाविदों, लोक कलाकारों और साहित्यिक विभूतियों का जिक्र करते हुए सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में उनकी अतुलनीय भूमिका की सराहना की। 

विज्ञापन
Jodhpur 25th National Lokanuranjan Fair begins CM Gehlot inaugurated by slapping drums see photos
CM गहलोत ने नगाड़े पर थाप लगाकर किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार शाम जोधपुर के अशोक उद्यान में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित 25वें लोकानुरंजन मेले का उद्घाटन जयनारायण व्यास की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा नगाड़े पर थाप लगाकर व कुंकुम के छापे अंकित कर किया। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार लोक कलाओं और संस्कृति के संरक्षण के लिए निरन्तर प्रयत्नरत है।

Jodhpur 25th National Lokanuranjan Fair begins CM Gehlot inaugurated by slapping drums see photos
'कलाकारों के लिए 100 करोड़ की धनराशि का प्रावधान' - फोटो : अमर उजाला

सीएम गहलोत ने मशहूर कलाविदों, लोक कलाकारों और साहित्यिक विभूतियों का जिक्र करते हुए सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में उनकी अतुलनीय भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोक कलाकारों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इसी दिशा में कलाकारों के लिए 100 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। इन कलाकारों के लिए 100 दिन का कार्य उपलब्ध करवाकर मानदेय दिया जा रहा है।

Jodhpur 25th National Lokanuranjan Fair begins CM Gehlot inaugurated by slapping drums see photos
जोधपुर फेस्टिवल आयोजित कर साहित्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री गहलोत ने शेर-ए-राजस्थान जयनारायण व्यास की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें बहुआयामी व्यक्तित्व से संपन्न विभूति बताया और कहा कि उनकी याद में यह मेला आज व्यापकता ले चुका है। उन्होंने मशहूर कलाकारों और कला जगत के उत्थान के लिए समर्पित विभूतियों का स्मरण करते हुए कहा कि सरकार द्वारा इनके नाम से घोषित पुरस्कारों के लिए जोधपुर में फेस्टिवल आयोजित कर साहित्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। गहलोत ने कलाकारों को मारवाड़ और राजस्थान की थाती बताया और कहा कि इनके माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को लोक संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानने-समझने तथा सीखने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों को सम्बल के साथ ही लोक संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jodhpur 25th National Lokanuranjan Fair begins CM Gehlot inaugurated by slapping drums see photos
25वें राष्ट्रीय लोकानुरंजन मेले की शुरुआत, - फोटो : अमर उजाला

गहलोत ने कार्यक्रम में अकादमी की त्रैमासिक पत्रिका ‘रंगयोग’ के 29वें अंक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ई-वाहन में बैठकर पूरे मेले का अवलोकन किया। उन्होंने लोकानुरंजन मेले में देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों के समागम और बहुविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान, सम्पर्क और समन्वय बढ़ेगा। राजस्थान मेला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने लोकानुरंजन मेले और जोधपुर के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि प्रदेश में लोक कलाकारों को सम्बल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता के साथ सहयोग किया है। उन्होंने राजस्थान के लोक कलाकारों के कल्याण के लिए 100 करोड़ का प्रावधान करने तथा 100 दिन के काम से मानदेय राशि मुहैया कराने की योजना की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

विज्ञापन
Jodhpur 25th National Lokanuranjan Fair begins CM Gehlot inaugurated by slapping drums see photos
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

समारोह में राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास, राजस्थान बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा संगीता बेनीवाल, सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास, विधायक मनीषा पंवार, बिलाड़ा विधायक हीराराम, लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर, लोहावट विधायक किशनाराम विश्नोई, महापौर कुन्ती देवड़ा एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कलाकार तथा हजारों की संख्या में आम लोग उपस्थित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed