फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक मंजर : दूल्हे के शरीर में चिपकी शेरवानी, बच्चे की जली बॉडी देख पिता बेसुध, जोधपुर ब्लास्ट में 11 मरे

Sat, 10 Dec 2022 01:59 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 10 Dec 2022 01:59 PM IST
सार

Jodhpur Cylinder blast

विज्ञापन
11 died in Jodhpur Cylinder blast most of children died
परिजनों को ढांढ़स बढ़ाते सीएम गहलोत - फोटो : Social Media

जोधपुर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट ने 11 लोगों की जिंदगियां लील ली है। शनिवार सुबह हादसे में झुलसे और तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में 47 लोग जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे हैं। भूंगरा गांव में जब एक साथ अर्थियां जली तो लोगों की रूह कांप गई। उन्होंने ऐसा भयानक हादसा कभी नहीं देखा था।

11 died in Jodhpur Cylinder blast most of children died
दिनभर गांव में जलीं लाशें - फोटो : Social Media

दिन भर हुआ गांव में अंतिम संस्कार
जोधपुर के शेरगढ़ थाने के भूंगरा गांव में हर आंख में मातम पसरा है। गांव में ऐसी वीरानी है, जैसे वहां कभी कोई रहता ही नहीं हो। शुक्रवार को आठ लोगों की मौत हो गई थी। लोग दिनभर अंतिम संस्कार में लगे रहे। जैसे-तैसे रात कटी। शनिवार सुबह फिर बुरी खबर लेकर आई और सुआ कंवर (60 साल), पूनम (11 साल) और सज्जन कंवर (10 साल) ने भी दम तोड़ दिया। तीनों की हालत गंभीर थी। वे तीनों 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस गईं थीं। 

11 died in Jodhpur Cylinder blast most of children died
बरात निकलने से पहले हुआ हादसा - फोटो : Social Media
मरने वालों में सबसे अधिक बच्चे, दूल्हे, उसके पिता की हालत गंभीर
मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की है। सात मासूम की जिंदगियां आग लील गया। इन मौतों के बाद भी 20 से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जो पचास फीसदी से ज्यादा झुलसे हुए हैं। दूल्हा सुरेन्द्र सिंह, उसके पिता सगत सिंह और आसपास रहने वाले तीन परिवारों के लोग की हालत गंभीर है। आग की चपेट में आने के कारण दूल्हे सुरेंद्र की शेरवानी उसके शरीर से चिपक गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
11 died in Jodhpur Cylinder blast most of children died
जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : Social Media

बरात वाली गाड़ियों में घायलों को लेकर भागे
जोधपुर के शेरगढ़ थाना के भूंगरा गांव में सगत सिंह के बेटे सुरेन्द्र सिंह की शादी गुरुवार को थी। बरात निकलने के लिए तैयार हो रही थी। दूल्हे को भी जल्दी-जल्दी तैयार होने को कहा गया। इसी दौरान पांच सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। घर में मौजूद 100 से अधिक लोग चपेट में आ गए। शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। जिस गाड़ी से बरात जानी थी, लोग बच्चे और झुलसे लेकर उसी गाड़ी में अस्पताल की ओर भागे। 60 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में दूल्हे सुरेन्द्र सिंह की बहन के दो बच्चे, दूल्हे के दो ताऊ, परिवार की तीन महिलाओं समेत ग्यारह लोगों की मौत हो चुकी है। दूल्हे के घर के पास रहने वाले भी इस आग की चपेट में आए हैं।

विज्ञापन
11 died in Jodhpur Cylinder blast most of children died
जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : Social Media

परिवार के सदस्य खौफनाक मंजर याद करते हुए बताते हैं कि एक के बाद एक धमाके हुए। कुछ समझते इससे पहले ही पूरा घर जलने लगा। लोग जलते हुए बाहर आने लगे। हमने ऐसा दर्दनाक हादसा कभी नहीं देखा।

मृतक के परिवार को सात लाख-सात लाख रुपये देने की घोषणा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार सुबह विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और परिजनो को ढांढस बंधाया। सीएम गहलोत ने डॉक्टरों को घायलों के इलाज के लिए समुचित निर्देश दिए है। सीएम ने मृतक के आश्रितों को चिरंजीवी योजना के तहत 5-5 लाख रुपए और मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed