गुलाबी नगरी जयपुर में आज विश्व प्रसिद्ध तीज महोत्सव की परंपरागत शाही सवारी राजसी ठाठ-बाठ के साथ निकाली गई। यह आयोजन राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसमें परंपरा, भक्ति और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
{"_id":"68863c49852f308c1d0e04f7","slug":"teej-mata-royal-procession-in-jaipur-for-the-first-time-a-grand-mahaarati-was-held-at-choti-chaupad-2025-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में निकली तीज माता की शाही सवारी, पहली बार छोटी चौपड़ पर हुई भव्य महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में निकली तीज माता की शाही सवारी, पहली बार छोटी चौपड़ पर हुई भव्य महाआरती
Sun, 27 Jul 2025 08:18 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:18 PM IST
सार
Jaipur: शोभायात्रा में सवाई मान सिंह गार्ड का शाही बैंड, पुलिस, जेल विभाग और आरएसी के बैंड शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस आयुक्तालय ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए और सिटी पैलेस प्रशासन ने व्यवस्था की कमान संभाली।
विज्ञापन
शाही तीज की सवारी
- फोटो : अमर उजाला
हजारों की संख्या में लोग उपस्थित
- फोटो : अमर उजाला
त्रिपोलिया गेट पर पूर्व राजघराने की परंपरा
त्रिपोलिया गेट पर जयपुर राजपरिवार के युवराज पद्मनाभ सिंह ने माता की आरती की। इस दौरान आसमान से ड्रोन के माध्यम से पुष्पवर्षा कर वातावरण को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया गया। इस दृश्य को देखने हजारों श्रद्धालु और सैकड़ों पर्यटक उमड़े।
पढ़ें: हरियाली तीज पर मनाया गया 76वां वन महोत्सव, छह लाख से अधिक पौधे लगाए
पहली बार छोटी चौपड़ पर महाआरती
इस वर्ष आयोजन की सबसे विशेष बात रही कि पहली बार छोटी चौपड़ पर तीज माता की महाआरती आयोजित की गई। सवारी जब छोटी चौपड़ पहुंची, वहां भव्य मंच सजाया गया था। मंच पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यहां सजीव भक्ति संगीत के बीच माता की भव्य महाआरती की गई, जिसने श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभूति प्रदान की।

शाही हाथी की सवारी
- फोटो : अमर उजाल्
लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
सवारी में कच्छी घोड़ी, कालबेलिया, गैर, भेरूपिया जैसे 200 से अधिक लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य कर राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति को जीवंत कर दिया। शहनाई, नगाड़ा, बीन, ढोल, और बैंड की धुनों ने शोभायात्रा को अद्वितीय गरिमा प्रदान की।
शाही बैंड और सुरक्षा व्यवस्था
शोभायात्रा में सवाई मान सिंह गार्ड का शाही बैंड, पुलिस, जेल विभाग और आरएसी के बैंड शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस आयुक्तालय ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए और सिटी पैलेस प्रशासन ने व्यवस्था की कमान संभाली।

शाही बग्घी
- फोटो : अमर उजाला
विदेशी मेहमानों का स्वागत
इस गौरवपूर्ण आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों पर्यटक जयपुर पहुंचे। हिंद होटल की छत पर विशेष रूप से विदेशी मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, जहां से उन्होंने पूरे जुलूस को देखा और फोटो/वीडियो बनाए। छोटी चौपड़ से गणगौरी बाजार होते हुए तीज माता की सवारी चौगान स्टेडियम के पास स्थित पौंड्रिक उद्यान के लिए आगे बढ़ी, जहां इसका समापन हुआ।
विज्ञापन
तीज माता की सवारी
- फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक धरोहर की जीवंत तस्वीर
तीज की यह शाही सवारी सिर्फ एक धार्मिक जुलूस नहीं, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का जीवंत चित्रण है। जयपुरवासियों के लिए यह एक गर्व का क्षण होता है, वहीं पर्यटकों के लिए यह एक अविस्मरणीय अनुभव।