राजस्थान में मानसून की एंट्री के साथ ही शुक्रवार को कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। राजधानी जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, सीकर, दौसा और बूंदी सहित कई इलाकों में सुबह से रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग ने राज्य के 28 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में मानसून की झमाझम: जयपुर में सड़क धंसी, सीकर में बाइक बही, कई जिलों में सड़कें जलमग्न; तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 06:45 PM IST
सार
राजस्थान में मानसून की जोरदार शुरुआत के साथ कई जिलों में भारी बारिश हुई। झमाझम बरसात के कारण जयपुर में सड़क धंसी गई तो सीकर में बाइक बह गई। वहीं, कोटा बैराज का गेट भी खोलना पड़ गया। बारिश से लोगों को राहत मिली, लेकिन उन्हें समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन