फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Congress announces Rajasthan Political Affairs Committee many big names including Sachin Pilot

Rajasthan: कांग्रेस ने की राजस्थान पॅालिटिकल अफेयर्स कमेटी की घोषणा, गहलोत-पायलट समेत कई बड़े नाम, देखिए लिस्ट

Thu, 10 Aug 2023 08:50 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 10 Aug 2023 08:50 AM IST
सार

Rajasthan Politics: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की घोषणा की है, जिसमें सुखजिंदर सिंह रंधावा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, गहलोत-पायलट सहित कई बड़े नाम इस लिस्ट में हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Congress announces Rajasthan Political Affairs Committee many big names including Sachin Pilot
केसी वेणुगोपाल,गहलोत,पायलट,भंवर जितेंद्र सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की घोषणा की है, जिसका अध्यक्ष सुखजिंदर रंधावा को बनाया गया है। वहीं, 35 नेताओं को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डोटासरा, भंवर जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट सहित कई बड़े नाम हैं।
विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी की घोषणा की है। साथ ही तमाम वरिष्ठ नेताओं को इसमें शामिल करते हुए 35 नेताओं को कमेटी में जगह दी गई है। इसमें शामिल किए गए नेताओं में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं, सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कमिटी के टॉप पांच नेताओं में शुमार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रघुवीर मीणा, डॉ. सीपी जोशी, रामेश्वर डूडी, मोहन प्रकाश शामिल
पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, कृषि विपणन बोर्ड अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, एआईसीसी के पूर्व महामंत्री और प्रवक्ता मोहन प्रकाश, गुजरात कांग्रेस प्रभारी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा, पंजाब कांग्रेस प्रभारी और पूर्व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, राजस्थान सरकार में कृषि और पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया, ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री रमेश चंद्र मीणा, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद, महिला और बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश, पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव, आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल, उद्योग और देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत, कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा, खेल और युवा मामले मंत्री अशोक चांदना, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, श्रम कारखाना और बॉयलर्स विभाग राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई समेत तमाम नेताओं को इस कमेटी में जगह दी गई है।

ये नेता भी कमेटी में शामिल
राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, कांग्रेस विधायक रफीक खान, प्रशांत बैरवा, हाकम अली खान, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, कुलदीप इंदौरा, जुबैर खान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय प्रभारी ललित तूनवाल को भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed