फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaipur News : धनतेरस से शुरू हुआ दीपोत्सव का उल्लास, अयोध्या थीम पर सजे बाजार, सात दिनों तक रहेगी सजावट

Wed, 30 Oct 2024 10:46 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 30 Oct 2024 10:46 AM IST
सार

दिवाली के मौके पर जयपुर की जगमगाहट पूरी दुनिया में मशहूर है। इस बार अयोध्या थीम पर सजे बाजारों में उल्लास चरम पर है। गौरतलब है कि जयपुर में दीपोत्सव के लिए बाजारों में की गई ये सजावट सात दिनों तक चलेगी।

विज्ञापन
Jaipur News: Jaipur markets decorated on Ayodhya theme, decorations will remain for seven days
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस के अवसर पर जयपुर समेत पूरे राजस्थान के बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे हैं। दीपावली के इस पर्व पर जयपुर के बाजार अलग-अलग थीम पर सजे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से अयोध्या थीम का आकर्षण छाया हुआ है। ज्यादातर बाजारों में भगवान श्रीराम और अयोध्या की झांकी प्रस्तुत की गई है। रोशनी की विशेष सजावट में हनुमान जी की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र है, जो सीना चीरकर भगवान राम की तस्वीर दिखा रही है।



एमआई रोड पर विशेष सजावट

जयपुर के एमआई रोड पर अजमेरी गेट से लेकर गवर्नमेंट हॉस्टल तक लगभग 3.3 किमी की लंबाई में विशेष लाइटिंग की गई है। इसे दीपोत्सव के दौरान सात दिनों तक प्रदर्शित किया जाएगा, जो जयपुर में सबसे ज्यादा दिन तक चलने वाली सजावट है। इस मार्ग पर हनुमान जी की मूर्ति भी विशेष रूप से लगाई गई है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

Jaipur News: Jaipur markets decorated on Ayodhya theme, decorations will remain for seven days
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
राइजिंग राजस्थान थीम पर सजावट

इस बार राज्य सरकार के मिशन ‘राइजिंग राजस्थान’ की थीम पर भी विशेष सजावट की गई है। इस थीम के तहत पांच बत्ती सर्कल पर राज्य सरकार के विभिन्न एमओयू को लाइटिंग के जरिए प्रदर्शित किया गया है। बाजार की सड़कों के दोनों ओर उगते हुए सूर्य को लाइटिंग से दर्शाया गया है, जो ‘राइजिंग राजस्थान’ की भावना को जीवंत कर रहा है। साथ ही बाजार में साफ-सफाई का विशेष ध्यान भी रखा गया है।
Jaipur News: Jaipur markets decorated on Ayodhya theme, decorations will remain for seven days
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
जौहरी बाजार में अयोध्या का अद्भुत नजारा

जयपुर के जौहरी बाजार को भगवान राम के अयोध्या आगमन की थीम पर सजाया गया है। इस थीम में प्रभु श्रीराम के वनवास से लौटकर अयोध्या पहुंचने की झांकी प्रदर्शित की गई है, जो राम मंदिर निर्माण की प्रतीक है। बाजार के दोनों ओर 16-16 गेट बनाए गए हैं, जिन पर भगवान राम के कटआउट और जय श्रीराम के नारों के साथ सजावट की गई है। छोटी-बड़ी एलईडी लाइट्स से बाजार की सुंदरता और बढ़ा दी गई है। 28 अक्टूबर को लाइटिंग का स्विच ऑन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaipur News: Jaipur markets decorated on Ayodhya theme, decorations will remain for seven days
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के बाजारों में इस बार की सजावट में पारंपरिक और आधुनिकता का संगम नजर आ रहा है। धनतेरस से लेकर दिवाली तक ये सजावट पर्यटकों और स्थानीय लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। दीप उत्सव के उल्लास में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय भी रंग-बिरंगी लाइटों में सजा हुआ नजर आया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed