फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थार नगरी बाड़मेर में फूलों की महक: तीन दिवसीय मेगा प्लांट फ्लॉवर प्रदर्शनी में 250 प्रजातियों के पांच हजार पौधे

Fri, 21 Feb 2025 07:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Feb 2025 07:52 PM IST
सार

प्लांट लवर संस्थान एवं पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान शहर के हाईस्कूल के ग्राउंड के अमृत वाटिका में तीन दिवसीय मेगा प्लांट फ्लावर प्रदर्शनी लगाई गई है।

विज्ञापन
Fragrance of flowers in Barmer Five thousand plants of 250 species in three-day mega plant flower exhibition
फ्लॉवर प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके बाड़मेर में शुक्रवार को तीन दिवसीय मेगा प्लांट फ्लावर प्रदर्शनी की शुरुआत हुई, जिसके चलते थार के इस रेगिस्तानी इलाके में तीन दिनों तक फूलों की महक रहेगी। 

Fragrance of flowers in Barmer Five thousand plants of 250 species in three-day mega plant flower exhibition
फ्लॉवर प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

दरसअल, प्लांट लवर संस्थान एवं पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान शहर के हाईस्कूल के ग्राउंड के अमृत वाटिका में तीन दिवसीय मेगा प्लांट फ्लावर प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका शुक्रवार को केयर्न एसेट्स डायरेक्टर ब्रिगेडियर बीएस शेखावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आजाद सिंह राठौड़, भाजपा नेता कैलाश कोटडिया, कर्नल प्रवीण तोमर ने फीता काटकर उद्धघाटन किया। इस प्रदर्शनी के पहले दिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों सहित आमजन ने अवलोकन किया।  

Fragrance of flowers in Barmer Five thousand plants of 250 species in three-day mega plant flower exhibition
फ्लॉवर प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केयर्न एसेट्स डायरेक्टर बीएस शेखावत ने कहा कि बाड़मेर, जो कि राजस्थान का सबसे बड़ा रेगिस्तानी क्षेत्र है। इस इलाके में इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन बेहद ही अच्छी पहल है। इस प्रदर्शनी में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उनके जज्बे को देखते हुए उनकी सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fragrance of flowers in Barmer Five thousand plants of 250 species in three-day mega plant flower exhibition
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

पीसीसी सचिव आजाद सिंह राठौड़ ने कहा कि थारवासियों के लिए गर्व की बात है और आने वाली पीढ़ी को इससे शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी को देखने आने वाले स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स यहां से प्रेरणा लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
Fragrance of flowers in Barmer Five thousand plants of 250 species in three-day mega plant flower exhibition
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

संस्थान की उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि बाड़मेर जिले में पहली बार प्लांट और फ्लावर की प्रदर्शनी हो रही है, जिसमें 250 से अधिक प्रजातियों के 5000 पौधे आम लोगों के देखने के लिए रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में ऐसे पौधों का चयन किया गया है जिन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, जिससे लोग कम देखभाल में भी अपने घरों को खूबसूरत बना सकते हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed