राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की सियासी जादूगरी के बारे सभी जानते हैं। कैसे वह खामोशी से अपने विरोध को मात दे देते हैं, लेकिन सीएम की पत्नी सुनीता गहलोत सुरों की सरताज बनकर सामने आईं हैं। उनका गाया राजस्थानी लोकगीत यूट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है। 29 सितंबर को सिंगर सुनीता गहलोत नाम के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो अपलोड किया गया है। वीडियो में लिखे डिस्क्रिप्शन के अनुसार इस गाने की कंपोजर भी सुनीता गहलोत ही हैं। गाने का बोल ये शुभ घड़ियां...हैं।
Rajasthan: सीएम गहलोत की पत्नी सुनीता ने गाया गाना, राजस्थानी लोकगीत को यूट्यूब पर किया अपलोड, खूब देख रहे लोग
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 01 Oct 2022 09:40 PM IST
सार
Rajasthan: सीएम गहलोत की पत्नी सुनीता ने गाया गाना, राजस्थानी लोकगीत को यूट्यूब पर किया अपलोड, खूब देख रहे लोग
विज्ञापन