फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharatpur Weather: तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, तिनके की तरह गिरे विशाल झूले... लाखों का नुकसान

Mon, 21 Oct 2024 07:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains accompanied by storm in Bharatpur huge swings collapsed suffered losses worth lakhs
तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मेले में बरपाया कहर - फोटो : संवाद

राजस्थान के भरतपुर में सोमवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली। तूफान के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से मेले का रूप ही बदल दिया। पलभर में लोगों के सपनों को तहस नहस कर गया। यहां लगे ऐतिहासिक श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला नुमाइश में बड़ा झूला भरभराकर दूसरे झूले पर गिर गया। दूसरे नाव के झूल पर जा अटका। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

वहीं मेले में करीब 70 फीसदी से अधिक दुकानों के टेंट फट गए। इससे दुकानों में रखा सामान भीग कर खराब हो गए। गनीमत रही कि मेले में कोई जनहानि नहीं हुई। ना ही कोई व्यक्ति घायल हुआ। जिस समय झूला गिराए उस समय झूला खाली था। प्रशासन व्यवसाइयों की मदद कर मेले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है। जिले में कई जगह चना मटर के आकार के ओले भी गिरे हैं। 

Due to heavy rains accompanied by storm in Bharatpur huge swings collapsed suffered losses worth lakhs
तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मेले में बरपाया कहर - फोटो : संवाद
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं मेला प्रभारी खुशीराम मीना ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे से तेज अंधड़ और बरसात की वजह से मेले में व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। मेले का एक बड़ा झूला बगल के दूसरे झूले पर जा गिरा। इससे दो झूलों में नुकसान हुआ है। साथ ही मेले में लगी दुकानों में से करीब 70 दुकानों के टेंट फट गए। दुकानों में रखे सामान भीग गए। दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। 
 
Due to heavy rains accompanied by storm in Bharatpur huge swings collapsed suffered losses worth lakhs
तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मेले में बरपाया कहर - फोटो : संवाद
दोपहर 3 से 4 बजे तक एक घंटे तेज अंधड़ के साथ तेज बरसात होती रही। इससे मेले में पानी भर गया। मेले की दुकानों में रखा सामान भीग गया और पूरा मेला अस्तव्यस्त हो गया। अंधड़ और बरसात की वजह से मेले में हड़कंप के हालात पैदा हो गए। गनीमत रही कि दोपहर की वजह से सभी झूले बंद थेए उनमें लोग नहीं बैठे हुए थे। आगरा से आए जावेद ने बताया कि झूला क्षतिग्रस्त होने से उसे भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Due to heavy rains accompanied by storm in Bharatpur huge swings collapsed suffered losses worth lakhs
तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मेले में बरपाया कहर - फोटो : संवाद
माना जा रहा है की बरसात की वजह से मेले के व्यापारियों को लाखों रुपए के सामान का नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला में कुल 492 दुकान आवंटित की गई हैं जिनमें से 350 अस्थाई दुकानें हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मेले में दरदरा से आए व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक प्रशासन ने मेले में हुए नुकसान का कोई आंकलन नहीं किया है।
विज्ञापन
Due to heavy rains accompanied by storm in Bharatpur huge swings collapsed suffered losses worth lakhs
तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मेले में बरपाया कहर - फोटो : संवाद
इस दौरान करीब आधा मिनट तक चने के आकार के ओले भी गिरे। इससे तापमान में कमी आई। मौसम में हल्की सर्दी का एहसास हुआ। अचानक मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि होने से बाजार में दीपावली त्योहार पर खुले में बेच रहे अस्थाई फुटपाथ, ठेली और दुकानदारों में अचानक भगदड़ मच गई। कई को इस दरमियान संभलने का मौका भी नहीं मिला। इससे शहर के निचले इलाकों में भी पानी भर गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed