फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kekri News: महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल की सवारी में उमड़ा जनसैलाब, अघोरियों के करतब देखकर दंग रह गए लोग

Wed, 26 Feb 2025 08:38 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 08:38 PM IST
सार

महाशिवरात्रि पर केकड़ी शहर 'बम बम भोले, हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय' के जयकरों की गूंज से तरंगित हो उठा। इस अवसर पर बाबा महाकाल की शहर में ऐसी सवारी निकली कि लोग सम्मोहित हो गए।

विज्ञापन
crowd gathered to ride Baba Mahakal On Mahashivratri in Kekri News In Hindi
महाशिवरात्रि पर निकली बाबा महाकाल की सवारी। - फोटो : अमर उजाला

केकड़ी शहर में महाशिवरात्रि पर अलग ही नजारा दिखाई दिया, जो कई अर्थों में अनूठा था। यहां नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल की सवारी के दौरान पूरा शहर सम्मोहित होकर थम सा गया। विशेष उत्साह और भक्ति के चलते महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल की शाही सवारी में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ का आलम यह था कि शहर की सड़कें और चौराहे भी छोटे पड़ गए। पूरा शहर गुलाल और फूलों की बारिश से महक उठा। मानो केकड़ी नगर ने नया कलेवर धारण कर लिया हो।


crowd gathered to ride Baba Mahakal On Mahashivratri in Kekri News In Hindi
महाशिवरात्रि पर निकली बाबा महाकाल की सवारी। - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल ने भव्य व शाही सवारी के साथ नगर भ्रमण किया। बाबा महाकाल की यह सवारी हजारों स्वयंसेवकों की देखरेख में सुबह पुरानी तहसील परिसर स्थित तत्कालेश्वर महादेव मंदिर से विशेष पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। यह यात्रा पुलिस थाने के बाहर से होकर तीन बत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, लोढ़ा चौक, चारभुजा मंदिर, माणक चौक, सूरजपोल गेट, हरिजन बस्ती, भैरू गेट, बड़ा गुवाड़ा, सरसड़ी गेट, बस स्टैंड, अजमेर रोड व बीजासण माता मंदिर होते हुए पुनः तत्कालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

crowd gathered to ride Baba Mahakal On Mahashivratri in Kekri News In Hindi
महाशिवरात्रि पर निकली बाबा महाकाल की सवारी। - फोटो : अमर उजाला

हजारों भक्तों के जयघोष के बीच शाही लवाजमे के साथ बाबा महाकाल की पालकी जहां-जहां से गुजरी, जत्थों में मौजूद श्रद्धालुओं द्वारा इस कदर बेशुमार गुलाल व फूलों की बारिश की गई कि शहर की सड़कों व चौराहों पर गुलाल व फूलों से लाल रंग की चादर सी बिछ गई। शाही सवारी के मार्ग पर 21 क्विंटल गुलाल व 50 क्विंटल फूलों की बारिश की गई। उज्जैन से आए अघोरी कलाकारों द्वारा भगवान भोलेनाथ के नगर भ्रमण के दौरान शिव तांडव का ऐसा अद्भुत स्वांग प्रस्तुत किया कि लोग दंग रह गए। पूरा शहर भोले भंडारी की भक्ति में डूब गया। हर जगह बाबा महाकाल के जयकारों के नारे गूंज रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
crowd gathered to ride Baba Mahakal On Mahashivratri in Kekri News In Hindi
महाशिवरात्रि पर निकली बाबा महाकाल की सवारी। - फोटो : अमर उजाला

अघोरी कलाकारों द्वारा शिव तांडव, शिव विवाह, भस्म आरती, महाभिषेक आदि प्रसंगों के माध्यम से शिवजी की कथाओं का जीवन्त प्रदर्शन किया गया। सवारी के दौरान उज्जैनी तोपों द्वारा बाबा महाकाल को सलामी दी गई। शाही सवारी के दौरान महाबली हनुमान व महाबली शंकर का रूप धरे कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही एक दर्जन अलग-अलग देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी सवारी में शामिल थीं, जिन्हें देखकर शहरवासी मंत्रमुग्ध हो गए।

शाही सवारी के मार्ग पर जगह-जगह आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं। शहर के सभी वर्गों के लोगों ने भक्तिभावपूर्वक शाही सवारी का भव्य स्वागत किया। क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम भी इस दौरान घंटाघर पहुंचे और महाकाल की शाही सवारी का स्वागत किया।

विज्ञापन
crowd gathered to ride Baba Mahakal On Mahashivratri in Kekri News In Hindi
महाशिवरात्रि पर निकली बाबा महाकाल की सवारी। - फोटो : अमर उजाला

नगर भ्रमण पूरा होने के बाद दोपहर को यहां बाबा महाकाल की भव्य व विशाल भस्म आरती की गई। तत्पश्चात तत्कालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नवनिर्मित वेदी में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल की मनमहेश प्रतिमा को विराजमान किया गया। इस अवसर पर पौराणिक तत्कालेश्वर महादेव मंदिर, बालाजी मंदिर व बाबा महाकाल के मंदिर के शिखरों पर कलशों की स्थापना भी की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed