फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: बच्चियों को उठवा लेने की धमकी, 13 साल की बेटी का CM को पत्र, पूछा- 'घर के बाहर क्यों बिक रही शराब'

Sat, 07 Jan 2023 04:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 07 Jan 2023 04:45 PM IST
सार

बच्ची ने पत्र में लिखा कि आप राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं, हमें हो रही समस्याओं को सुनेंगे। अब तक दो बार 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को भी बुलाया जा चुका है। उनके सामने भी यह लोग कहते हैं कि हम तो शराब बचेंगे हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता। पुलिस ने अब तक कोई कारवाई नहीं की है।

विज्ञापन
13 year old Harshita wrote letter to CM Ashok Gehlot regarding illegal liquor in Jaipur
हर्षिता वैष्णव ने सीएम को लिखा पत्र। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध शराब की बिक्री से परेशान होकर एक 13 साल की बच्ची ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। बच्ची लिखा-  जयपुर के प्लॉट नं 2 राधे कृष्णा सिटी शिकारपुरा रोड, गुरु महाराज का मंदिर के पास सांगानेर का मोहल्ला अवैध शराब की बिक्री करने वालों से परेशान हैं। विरोध करने पर शराब की बिक्री करने वाले लोग मारने-पीटने की धमकी देते हैं। साथ ही बच्चों को घर से उठवा लेने की बात भी कहते हैं। उनके डर से बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। इसे लेकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला, सीएम जल्द से जल्द इसे लेकर कार्रवाई कराएं।



13 year old Harshita wrote letter to CM Ashok Gehlot regarding illegal liquor in Jaipur
इस घर में बिकती है अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार से पढ़िए 13 साल की बच्ची का पत्र..
मेरा नाम हर्षिता वैष्णव है और मैं 13 साल की हूं। प्लॉट नंबर 46-A राधे कृष्णा सिटी शिकारपुरा रोड़ सांगानेर जयपुर की रहने वाली हूं। हमारी कॉलोनी में प्लॉट नंबर 2 में कुछ दिन से शराब बिक्री हो रही है। कॉलोनी के लोग उन्हें कुछ कहते हैं तो, वे गाली-गलौज कर पुलिस केस में फंसाने की धमकी देते हैं। कहतें हैं, तुम्हारी बच्चियों को उठवा लेंगे। जिसकी वजह से हम बच्चे इतने डरे हुए हैं कि घरवाले हमें बाहर भी नहीं निकलने दे रहे हैं। शराबी लोग बाहर शराब पिकर घूमते हैं, जिससे गुडागर्दी बढ़ रही हैं। अब हमें स्कूल जाने से भी डर लगने लगा है। आप तो राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं, हमें हो रही समस्याओं को सुनेंगे। अब तक दो बार 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को भी बुलाया जा चुका है। उनके सामने भी यह लोग कहते हैं कि हम तो शराब बचेंगे हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता। पुलिस द्वारा भी अब तक कोई कारवाई नहीं की गई है। आपसे निवेदन है कि आप कारवाई करवा कर हमें आर्शिवाद प्रदान करें।  

13 year old Harshita wrote letter to CM Ashok Gehlot regarding illegal liquor in Jaipur
माता-पिता और भाइयों के साथ हर्षिता। - फोटो : अमर उजाला

अब इस बच्ची के बारे में जान लीजिए...
हर्षिता वैष्णव 13 साल की है। वह नौवीं में कक्षा में पढ़ती है। वह अपने दादा-दादी, माता-पिता और चाचा-चाचा के साथ रहती है। हर्षिता के दो भाई भी हैं। उसके पिता सरकारी शिक्षक है, उनकी पोस्टिंग नागौर जिले में है। हर्षिता के परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई में अच्छी है। वह बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed