{"_id":"6298644e7076560afc00437f","slug":"many-fans-got-sidhu-moosewala-name-permanent-tattoos-inked-on-their-arms-in-pathankot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसी दीवानगी: प्रशंसकों के दिलों में जिंदा है Moosewala... शरीर पर गायक का परमानेंट टैटू बनवाने का चढ़ा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी दीवानगी: प्रशंसकों के दिलों में जिंदा है Moosewala... शरीर पर गायक का परमानेंट टैटू बनवाने का चढ़ा क्रेज
Thu, 02 Jun 2022 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक उनका परमानेंट टैटू बनवा रहे हैं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गोली वज्जी ते सोची न मैं मुक्क जाऊंगा नीं मेरे यारां दी बाहां ते मेरे टैटू बनने’ पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला ने अपने एक गीत में कहा था कि गोली लगी तो यह मत सोचना कि मैं खत्म हो गया। मेरे दोस्तों की बाजुओं पर मेरे टैटू बनेंगे और सिद्धू मूसेवाला मर के भी यारों में जीवित रहेगा। अब इस गीत को सच करने में उनके प्रशंसक जुट गए हैं। गायक सिद्धू मूसेवाला युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। वे यूथ आइकॉन माने जाते थे। उनके हर स्टाइल को युवा कॉपी करते थे। युवा गायक की बर्बर हत्या के बाद भी उनके प्रशंसकों में उनका क्रेज है।
मूसेवाला का टैटू बनातीं टैटू आर्टिस्ट रश्मि।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
मूसेवाला ने टैटू को लेकर यह गीत गाया था
सिद्धू मूसेवाला ने 2019 में ‘गोली’ शीर्षक से एक गीत गाया था, जिसमें सिद्धू ने बोला था कि जितनी देर जीना है सिर उठाकर जीना है। चाहे एक मिनट या एक साल। जब भी कभी गोली चली, पहाड़ों की तरह सीना तना रहेगा। गोली लगी तो यह मत सोचना कि मैं खत्म हो गया। मेरे दोस्तों की बाजुओं पर मेरे टैटू बनेंगे और सिद्धू मूसेवाला मर के भी यारों में जीवित रहेगा।

सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
गीतों और टैटू के माध्यम से युवाओं में जिंदा रहेंगे सिद्धू
टैटू आर्टिस्ट रश्मि का कहना है कि सिद्धू मूसेवाला ने कई गंभीर मुद्दों को गीतों के माध्यम से युवाओं तक पहुंचाया। मौजूदा समय में सिद्धू के गीतों की करोड़ों युवाओं पर छाप है। उनकी बेरहमी से की गई हत्या से हर कोई हैरान है। युवाओं में उनके पोर्टेट और नाम गुदवाने का क्रेज पहले भी था पर उनके निधन के बाद बहुत सारे युवा टैटू बनवाने आ रहे हैं। युवा अपने शरीर पर सिद्धू मूसेवाला का नाम गुदवाकर उनको खुद में जिंदा रखना चाहते हैं। उनके गीत और टैटू सिद्धू मूसेवाला को युवाओं में हमेशा जिंदा रखेंगे।

प्रसिद्ध पंजाबी गायक व अदाकार सिद्धू मूसेवाला को गाड़ियों का बहुत शौक था। उनके पास कई महंगी गाड़ियां थीं। हत्या वाले दिन मूसेवाला पजेरो से अपनी मौसी के घर जाना चाहते थे, लेकिन टायर पंक्चर होने के कारण थार लेकर निकल पड़े। रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेरकर मार डाला। यह बातें बुधवार को मूसेवाला के घायल साथी गुरप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह ने विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवली से बताईं।
विज्ञापन
मानसा में अपनी हवेली के सामने सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : instagram
हमलावरों ने सबसे पहले थार के टायरों को निशाना बनाया ताकि सिद्ध भाग न सके। हमला होते ही मूसेवाला ने अपनी पिस्टल से शूटरों पर गोलियां चलाईं लेकिन निशाना चूक गया। इसके बाद तो शूटरों ने अंधाधुंध गोलियों की बरसात कर दी।