बुधवार सुबह करीब नौ बजे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज से पंजाब के अमृतसर के गांव भकना और होशियार नगर के लोगों में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज ने लोगों को आतंकवाद के काले दिनों की याद दिला दी जब खालिस्तानी आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ से लोगों की सांसें अटक जाती थीं। क्रॉस फायरिंग के दौरान पांच घंटे तक लोगों की सांसे अटकी रहीं और दोनों गांवों के निवासी घरों के भीतर ठिठके रहे। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा और लोगों को बाहर जाने की मनाही रही।
Amritsar Encounter: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजे गांव, पांच घंटे तक अटकीं रहीं लोगों की सांसें
गोलियों की आवाज ने लोगों को एक बार फिर आतंकवाद के काले दिन याद करवा दिया। नौ बजे से लेकर करीब दो बजे तक चली मुठभेड़ में पुलिस के प्रत्येक विंग ने हिस्सा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी समय तक अंदर से कोई भी जवाब नहीं मिला। करीब 10 बजे घर के भीतर से गैंगस्टरों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग की आवाज ने गांवों की शांत फिजा में दहशत घोल दिया। गांववासियों में डर व सहम का माहौल पैदा हो गया।
पुलिस ने लोगों को सचेत करने के उद्देश्य से होशियार नगर, चीचा, भकना में अनाउंसमेंट करवा दी कि गांव में कुछ संदिग्ध लोग घुस गए है। इसलिए लोग अपने घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि गैंगस्टर किसी का जानी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
घर के भीतर से फायरिंग शुरू हुई तो पुलिस ने तुरंत अलग अलग विंगों और टेक्निकल स्टाफ को मौके पर बुला लिया। बड़ी संख्या में पुलिस के अलग अलग विंगों के विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए।
12 बजे मिली एक शूटर के मारे जाने की सूचना
पुलिस और शार्प शूटरों में मुठभेड़ के दौरान गोलियां रुक रुक कर चलती रही। इसी दौरान करीब सवा 12 बजे एक गैंगस्टर के मारे जाने की सूचना मिलती है। एक के मारे जाने के बाद दूसरा गैंगस्टर भी रूक रूक कर गोलियां चलाता रहा। जिस पुराने घर में शार्प शूटरछुपे हुए थे उसके नजदीक के घरों पर पुलिस ने मोर्चा बंदी कर ली। वहीं पुलिस के कमांडो भी घटना स्थल के पास खेतों में बोई गई मक्की की फसल में छिप कर शूटरों का मुकाबला करते रहे।
दूसरे गैंगस्टर को घर में घुसकर मार गिराया
दूसरी ओर से पुलिस कमांडो ने कई बार पुराने घर की दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की। जब भी कमांडो दीवार फांदकर अंदर जाने की कोशिश करते तो गैंगस्टर उन पर फायरिंग करने लगता। करीब एक बजे पुलिस के कुछ कमांडो घर के अंदर जान में सफल हो गए। घर के अंदर घुस कर पुलिस कमांडो ने दूसरे गैंगस्टर को भी मार गिराया। करीब दो बजे मुठभेड़ समाप्त हुई और पुलिस घर में घुस कर बैठे दोनों शार्प शूटरों को मार गिराने में सफल रही।
अभियान में ये रहे शामिल
गैंगस्टरों को मार गिराने के इस अभियान में पुलिस के डॉग स्क्वाड, बुलेट प्रूफ जैकेट स्क्वाड, बंद निरोधक दस्ता, बख्तरबंद गाडियों का भी उपयोग किया गया। जिस हिसाब से गैंगस्टरों ने एके 47 राइफल से गोलियां चलाईं तो पुलिस को ऐसा लगा कि घर के अंदर 10 से12 लोग छुपे हो सकते हैं। इसे ध्यान में रखकर ही पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुलवा लिया और दो किलोमीटर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और नाकाबंदी कर दी।