फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब : सरहद पर फायरिंग, हेरोइन लेने आया भारतीय तस्कर घायल, पाकिस्तानी तस्कर को भी गोली लगी

Thu, 11 Feb 2021 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Feb 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
BSF shot smuggler at Border in Amritsar of Punjab 
घायल तस्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के अमृतसर में सरहद के पास गुरुवार सुबह सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक भारतीय तस्कर घायल हो गया। वहीं पाकिस्तान के तस्कर को भी गोली लगी। घटना भारतीय निगरानी चौकी (बीओपी) कहानगढ़ की है। 

 
BSF shot smuggler at Border in Amritsar of Punjab 
अस्पताल में भर्ती तस्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोली लगने से घायल भारतीय तस्कर की पहचान मनदीप सिंह के तौर पर हुई है। उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मनदीप सिंह गुरुवार सुबह पाकिस्तान के तस्करों द्वारा भेजी गई हेरोइन की खेप लेने के लिए बीओपी कहानगढ़ में लगे कंटीले तार के नजदीक पहुंचा था। घने कोहरे के कारण उसने कंटीले तार के उस तरफ जाने का प्रयास किया। 
 
BSF shot smuggler at Border in Amritsar of Punjab 
अस्पताल में लाया गया तस्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान बीओपी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जब तार के नजदीक आवाज सुनी, तो उन्होंने ललकार लगाई। मनदीप सिंह ने भागने का प्रयास किया, तो जवानों ने गोली चला दी। गोली लगने से मनदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
BSF shot smuggler at Border in Amritsar of Punjab 
अमृतसर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार मनदीप सिंह सीमा पार एक पाकिस्तानी तस्कर से हेरोइन की खेप लेने के लिए आया था। बीएसएफ द्वारा चलाई गई गोली से पाकिस्तानी तस्कर भी घायल हुआ है लेकिन वह घायल अवस्था में वापस पाकिस्तान में भाग गया। 
विज्ञापन
BSF shot smuggler at Border in Amritsar of Punjab 
बार्डर पर तैनात फोर्स। - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बल के जवानों को उस तरफ खेतों में खून के निशान भी मिले हैं,  जिस तरफ पाकिस्तानी तस्कर घायल अवस्था में भागा था। भारतीय तस्कर मनदीप अटारी सेक्टर के गावं धनोया खुर्द का रहने वाला है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed