'किंगमेकर' लालू पर कैसे एक के बाद एक आ रही मुसीबत, तस्वीरें
राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव अपने बेलौस स्वभाव
के कारण राजनीति में अलग ही पहचान रखते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उनका
वक्त शायद कुछ ठीक नहीं चल रहा। पहले समधी मुलायम सिंह से अनबन फिर
प्रधानमंत्री मोदी से पंगा और अब उनकी सभाओं में एक के बाद एक होने वाले
हादसे कुछ और ही कहानी कह रहे हैं।
'किंगमेकर' लालू पर कैसे एक के बाद एक आ रही मुसीबत, तस्वीरें
ताजी घटना रविवार शाम की है जहां वह एक सभा में भाषण देने के लिए पहुंचे थे, तभी अचानक उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने टिकट न मिलने का विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वह इतने गुस्से में था कि लालू यादव के सामने ही सारे कपड़े उतार दिए। हंगामे के बीच जैसे तैसे उसे हटाया गया।
'किंगमेकर' लालू पर कैसे एक के बाद एक आ रही मुसीबत, तस्वीरें
इससे पहली घटना चार दिन पुरानी है। जहां लालू यादव बीते गुरुवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां से उनकी पार्टी के विनोद श्रीवास्तव चुनाव लड़ रहे हैं।
'किंगमेकर' लालू पर कैसे एक के बाद एक आ रही मुसीबत, तस्वीरें
लालू यादव जैसे ही अपना भाषण समाप्त करके नीचे बैठे तभी ऊपर से एक पंखा उनके बराबर में आ गिरा। इससे बैठे चाय पी रहे लालू यादव के हाथ से चाय का कप भी छिटक गया।
'किंगमेकर' लालू पर कैसे एक के बाद एक आ रही मुसीबत, तस्वीरें
इससे पूर्व पिछले रविवार को उनका मूड उस समय उखड़ गया था जब वह गया में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। रैली में समय से पहले पहुंच गए लालू यादव को भीड़ नहीं दिखाई दी तो उनका मूड उखड़ गया। उन्होंने पास खड़े कार्यकर्ताओं को हड़काया। इसी बीच कोढ़ में खाज वाला काम उस समय हो गया जब वो बोलने के लिए उठे तो माइक ने दगा दे दिया। गुस्साए लालू ने माइक वाले को मजाक में धमकाते हुए कहा कि सही कर दो नहीं तो तुम्हे पटककर मार देंगे।