फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Under the BJP government, everyone from lekhpals to high-ranking officials is involved in corruption: Shivpal Yadav

भाजपा सरकार में लेखपाल से लेकर उच्च अधिकारी तक भ्रष्टाचार में लिप्त : शिवपाल यादव

Sun, 25 Oct 2026 07:50 PM IST
Kishan Chaubey किशन चौबे
Updated Sun, 25 Oct 2026 07:50 PM IST
Under the BJP government, everyone from lekhpals to high-ranking officials is involved in corruption: Shivpal Yadav
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने रविवार को भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में लेखपाल से लेकर तहसीलदार और उच्च अधिकारी तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की किसी मंत्री, विधायक या संगठन के पदाधिकारी में हिम्मत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार में पार्टी के जिलाध्यक्ष की डीएम से भी ज्यादा चलती थी और उनके फोन करने पर अधिकारी गलत काम करने की हिम्मत नहीं करते थे। शिवपाल यादव अहरौला क्षेत्र के हासा मतलूबपुर गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय बहादुर यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले विजय बहादुर यादव के चित्र पर धूप-दीप जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद अखाड़े का फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर अयोध्या के रमन और फिरोजाबाद के नीरज पहलवान की कुश्ती भी शुरू कराई। आयोजक विकास यादव बबलू ने शिवपाल यादव को गदा, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सपा सरकार के काम गिनाए करीब 11 मिनट के संबोधन में शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों के साथ किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर बात की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 की सपा सरकार और उससे पहले मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकारों में कई महत्वपूर्ण काम किए गए थे। उनकी सरकार में प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्टेडियम बनाने के लिए आदेश जारी किया गया था। किसानों के हित में भी कई बेहतर काम किए गए थे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती प्रतियोगिताओं के घटते चलन पर चिंता जताई। कहा कि गांवों में दंगल की पुरानी परंपरा को बचाए रखने की जरूरत है। इससे युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अंग्रेजी हुकूमत से भी ज्यादा क्रूरता दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए। भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत है, लेकिन सरकार के स्तर पर इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि उनकी पार्टी देश की सत्ता में बैठी सांप्रदायिक ताकतों से लड़ रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर नौजवानों और किसानों का भविष्य चौपट करने तथा बाबा साहब के संविधान को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने पीडीए का अर्थ बताते हुए पार्टी का पक्ष रखा और भाजपा सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

महराजगंज: चिरैयाकोट में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत

बस्ती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां को दी श्रद्धांजलि

मंझनपुर में सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

हांसी में कांग्रेस नेताओं को डिटेन किए जाने पर रोष, सरकार विरोधी नारेबाजी

कठेला थाने के आवासीय भवन के लिए 3.16 करोड़ जारी,41.17 फीसदी बढ़ी लागत

विज्ञापन

महराजगंज: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में दिया धरना

फरीदाबाद में सुरक्षित अंडरपास छोड़ पटरी पार कर रहे लोग

विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

01 Oct 2026

हाथरस के मेला श्रीदाऊजी महाराज में कवि प्रताप फौजदार की कविताओं ने गुदगुदाया

जम्मू: सांबा में किसानों को फूलों की व्यावसायिक खेती का प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकों की दी जानकारी

पौखाल महाविद्यालय में लगातार 13वीं बार NSUI का परचम, पूरा पैनल निर्विरोध

गुरुग्राम: दुकानदार पर हमला करने वाले आरोपी एक सप्ताह बाद भी पकड़ से बाहर

जम्मू-कश्मीर: महाराजा हरि सिंह की 131वीं जयंती पर नौशेरा में उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल रैली

नारनौल: जयपुर मंडल के पांच स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म उन्नयन, अमरपुर जोरासी का भी शामिल

अलीगढ़ में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जनसमस्याओं पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद सख्त, अफसरों को दी हिदायत

चंबा: एचआरटीसी कर्मचारियों का विरोध तीसरे दिन भी जारी, अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सोनीपत में हटाई गई स्टॉलों को लेकर दुकानदार नाराज, विधायक ने लिया यातायात व्यवस्था का जायजा

Kishtwar: किश्तवाड़ में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सरकूट से रघुनाथ मंदिर तक निकली भव्य शोभायात्रा

सिक्किम से राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंची टीम का काकरभिट्टा में स्वागत

फरीदाबाद में बुखार का बढ़ा प्रकोप: कई घरों में दो-दो लोग बीमार, स्वाइन फ्लू के 10 मामले

रुद्रप्रयाग: सरस रेस्टोरेंट से आर्थिक को मजबू कर रहीं मातृशक्ति, सालाना हो रही 12-13 लाख की आमदनी

मनबढ़ों के खिलाफ स्कूल के आस पास पुलिस ने चलाया अभियान

बदरीनाथ धाम पहुंचीं मां इंद्रामती की डोली, दर्शन के बाद वसुंधरा के लिए रवाना

महेंद्रगढ़: कनीना बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में, दो पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए

सेलाकुई में स्वारना नदी के उफान ने मचाई तबाही, पुल का बेस क्षतिग्रस्त; 50 मीटर सड़क बही

हरिद्वार की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए डीएम मयूर दीक्षित ने किया निरीक्षण

हरिद्वार:  बैरागी कैंप में तीन गोवंश की मौत का मामला, कांग्रेस ने की आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मऊरानीपुर के केदारेश्वर मंदिर पहुंचे एसएसपी, पूजा-अर्चना कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

उज्जैन में भांग से सजे बाबा महाकाल

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed