फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार के वे बाहुबली जिनके नाम पर आज भी थर्राते हैं लोग

Thu, 15 Sep 2016 12:54 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 15 Sep 2016 12:54 PM IST
list of Bahubali leaders who famoused in Bihar
जेल से रिहाई के बाद बिहार में बस एक ही नाम चर्चा में है बाहुबली शहाबुद्दीन का, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहाबुद्दीन जैसे और भी कई नाम हैं जिनके जिक्र भर से लोग आज भी सहम उठते हैं। जरायम की दुनिया में एकछत्र राज करने के अलावा राजनीति में ऊंचे रसूख के चलते भी यह हमेशा पुलिस और सरकारों के लिए चुनौती रहे हैं। इनमें से कई नामों ने तो राजनी‌ति में भी ऊंचा मुकाम हासिल किया है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही नामों के बारे में।
list of Bahubali leaders who famoused in Bihar
शहाबुद्दीन
शहाबुद्दीन है बाहुबलियों की लिस्ट में नबंर वन

क्राइम से राजनीति में पैर जमाने वाला मोहम्मद शहाबुद्दीन 11 साल पुराने तेजाब कांड में जेल से छुटा है। शहाबुद्दीन ने छोटी उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। जल्द ही लालू का दामन पकड़कर वह राजनीति में भी उतर आया। शहाबुद्दीन की खबरें तब फैली, जब उन्होंने राजद नेता को गिरफ्तार करने आए पुलिस अफसर को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद भारी अमले के साथ उसे पकड़ने पहुंची पुलिस और उसके गुर्गों के बीच घंटों गोलाबारी हुई थी। जिसमें दो पुलिसकर्मियों समेत दस लोग मारे गए थे। हालांकि तब भी शहाबुद्दीन पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका था। बाद में नीतीश सरकार आने के बाद उसे जेल भेजा गया।
 
list of Bahubali leaders who famoused in Bihar
अनंत सिंह

अनंत सिंह पर हत्या और रंगदारी के आरोप

हत्या और अपहरण के लिए चर्चित अनंत सिंह की गिरफ्तारी से सियासत में हलचल मच गई थी। अगवा कर हत्या की वजह से सुर्खियों में रहे इस बाहुबली नेता को सीएम नीतीश कुमार का काफी करीबी माना जाता था। एक समय उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी सामने आए लेकिन सरकार के दबाव के चलते पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। बताते चलें कि अनंत सिंह के खिलाफ हत्या और रंगदारी के 30 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
list of Bahubali leaders who famoused in Bihar
पप्पू यादव
90 के दशक में छाए हुए थे पप्पू यादव

90 के दशक में अपनी दबंगई से खबरों में रहने वाले पप्पू यादव के खिलाफ 17 क्रिमिनल केस हैं। फिलहाल वह और उनकी पत्नी सांसद हैं। पप्पू यादव पर कानून का शिंकजा तब कसा गया जब उसने कम्यूनिस्ट पार्टी के विधायक अजीत सरकार की हत्या कर दी थी। इस आरोप में उसे अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे बरी कर दिया।
list of Bahubali leaders who famoused in Bihar
राजन तिवारी

राजन तिवारी का नाम भी है लिस्ट में
 

बिहार के दबंग नेताओं में राजन तिवारी पर हत्या और किननैपिंग के कई मामले सामने आए थे। बिहार ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी क्राइम में इस बाहुबली नेता का नाम छाया रहता है। राजन पर किडनैपिंग का मामला 2005 में सामने आया, जिसकी लंबी कानून प्रक्रिया के बाद उन्हें कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed