फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनी की प्रीत में 5 थानों की पुलिस ने 5 घंटे तक एक कॉलेज को खंगाला, नतीजा देख लीजिए

Fri, 22 Sep 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Fri, 22 Sep 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
Haryana and Rajasthan police teams on a joint search operation to trace Honeypreet Insan in college
हनीप्रीत की तलाश में करीब पांच घंटे तक 5 थानों की पुलिस राजस्‍थान में एक कॉलेज को खंगालती रही। नतीजा, जो रहा वो देख लीजिए। हरियाणा और राजस्थान पुलिस ने श्रीगंगानर जिले में स्थित गुरमीत राम रहीम के पैतृक गांव गुरुसर मोड़िया में सघन तलाशी अभियान चलाया लेकिन हनीप्रीत के बारे में कुछ भी पता नहीं चला। हरियाणा पुलिस और गुप्तचर एजेंसियों को सूचना मिली कि हनीप्रीत राम रहीम के पैतृक गांव गुरुसर मोड़िया में हो सकती है। यहां बाबा के घर को ही आलीशान डेरे के रूप में परिवर्तित किया जा चुका है। जिसमें गुरमीत की पत्नी, मां और अन्य सदस्य रहते हैं। 
Haryana and Rajasthan police teams on a joint search operation to trace Honeypreet Insan in college
बाबा के गांव में पूर्व गद्दीनशीन शाह सतनाम सिंह के नाम पर गर्ल्स कॉलेज और गर्ल्स हॉस्टल भी बना हुआ है। इन्हीं स्थानों पर हनीप्रीत के छुपे होने की सूचना मिलते ही सिरसा, पंचकूला सहित राजस्थान के रावला मंडी, सूरतगढ़ और मंडी गोलूवाला पुलिस थानों से भारी पुलिस बल सुबह करीब 11 बजे गुरुसर मोड़िया पहुंच गया। 
Haryana and Rajasthan police teams on a joint search operation to trace Honeypreet Insan in college
थाना सूरतगढ़ के प्रभारी नारायण सिंह और गोलूवाला पुलिस के प्रभारी बूटा सिंह की देखरेख में जैसे ही पुलिस ने बाबा के घर सहित गर्ल्स कॉलेज और हॉस्टल की तलाशी शुरू की तो मीडिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने मीडिया कर्मियों सहित किसी को भी राम रहीम के घर के पास फटकने नहीं दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana and Rajasthan police teams on a joint search operation to trace Honeypreet Insan in college
तलाशी में जुटे महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों ने कॉलेज के हर कमरे से लेकर हॉस्टल का एक-एक कमरा और बाथरूम तक में तलाशी ली। गुरमीत सिंह के घर के बेडरूम, तख्तपोश और अलमारियों को भी खंगाला गया, लेकिन हनी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
Haryana and Rajasthan police teams on a joint search operation to trace Honeypreet Insan in college
पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान गुरमीत सिंह की माता और पत्नी से कहा कि अगर हनीप्रीत के बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। शाम करीब 4 बजे तक चले इस तलाशी अभियान के बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed