फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये लड़की राम रहीम की बेटी नहीं, पर संभाल सकती है 'करोड़पति' डेरे की कमान

Mon, 28 Aug 2017 06:29 PM IST
amarujala.com- written by By- विजय जैन
amarujala.com- written by By- विजय जैन Updated Mon, 28 Aug 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
gurmeet ram rahim, Vipassana insaan, Dera Sacha Sauda, Vipassana profile
गुरू ब्रह्मचारी विपश्यना के नाम से जाना जाता है।
साध्वी रेप केस में गुरमीत राम रहीम को 10 साल की सजा होने के बाद सवाल उठ रहा है कि डेरे का क्या होगा? कौन डेरे की कमान संभालेगा? इसका जवाब है ये युवती, ये राम रहीम की बेटी नहीं।


 
gurmeet ram rahim, Vipassana insaan, Dera Sacha Sauda, Vipassana profile
गुरमीत राम रहीम का परिवार
डेरा में यह परंपरा रही है कि उसका कोई भी प्रमुख अपने बच्चे या रिश्तेदार को इस पद पर नियुक्त नहीं कर सकता, ऐसे में इसके नाम पर सहमति बन सकती है। ये युवती है 35 साल की विपश्यना इंसां। डेरा सच्चा सौदा आश्रम की साध्वी और डेरे की चेयरपर्सन हैं, जिन्हें गुरमीत राम रहीम के बाद डेरे में नंबर दो माना जाता है। उन्हें गुरू ब्रह्मचारी विपश्यना के नाम से जाना जाता है। 
gurmeet ram rahim, Vipassana insaan, Dera Sacha Sauda, Vipassana profile
गुरू ब्रह्मचारी विपश्यना के नाम से जाना जाता है।
ब्रह्मचारी विपश्यना के पास 250 लोगों की टीम है और वे राम रहीम की तरफ से करीब सभी फैसले लेने के लिए अधिकृत हैं। वे यहां 7 साल से राम रहीम के करीब हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी डेरे के स्कूल से ही हासिल की है। रेप केस में सजा होने पर ब्रह्मचारी विपश्यना को डेरा सच्चा सौदा के अगले वारिस के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
gurmeet ram rahim, Vipassana insaan, Dera Sacha Sauda, Vipassana profile
गुरू ब्रह्मचारी विपश्यना की ओर से की गई अपील
बीते 25 अगस्त को जब पंचकूला में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में राम रहीम को फैसले में दोषी करार दिया गया था तो समर्थकों में जो हिंसा भड़की थी, उन्हें शांत करने के लिए सोशल मीडिया पर मैसेज ब्रह्मचारी विपश्यना ने ही डाला था और डेरा प्रेमियों से शांति की अपील की थी। बाद में वह मैसेज डेरा समर्थकों के बीच वायरल भी हुआ था।
विज्ञापन
gurmeet ram rahim, Vipassana insaan, Dera Sacha Sauda, Vipassana profile
डेरा सच्चा सौदा
हालांकि ये भी माना जा रहा है कि गुरु गद्दी जस की तस रहेगी। डेरा सच्चा सौदा की चेयरमैन की कमान मौजूदा चेयरपर्सन विपाशना के हाथों में रहेगी, जबकि अन्य गतिविधियों की कमान हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है। जसमीत सिंह विनम्र स्वभाव के हैं तो उन्हें संगत संभालने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रबंधन एमएसजी कंपनी के सीईओ सीपी अरोड़ा की जिम्मेदारी और बढ़ा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed