नवी मुंबई में डे केयर सेंटर में महज 9 महीने की बच्ची की बर्बरता से पिटाई की गई है। इस आरोप में गिरफ्तार आया को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पहले दिन ही सेंटर में आई बच्ची के रोने से आया इतनी नाराज हो गई कि उसके चेहरे पर चाटें मारने लगी।
अंतिम स्लाइड में देखें खबर से जुड़ा वीडियो
9 महीने की मासूम के साथ दरिंदगी, गुस्साई आया ने जमीन पर उठाकर पटका
हद तो तब पार हो गई जब उसने बच्ची को उठाकर जमीन फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान मासूम बच्ची रोती-बिलखती रही, लेकिन आया को उसके ऊपर जरा भी रहम नहीं आया। मामला नवी मुंबई के पूर्वा प्ले स्कूल का है, जिसकी मालकिन प्रियंका निगम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, प्रियंका को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
9 महीने की मासूम के साथ दरिंदगी, गुस्साई आया ने जमीन पर उठाकर पटका
पूरा मामला सीसीटीवी में कैद है और उसी के आधार पर केयर सेंटर में बच्चों के साथ होने वाले बर्ताव का काला सच सामने आया। मीडिया खबरों के अनुसार, बच्ची जब अपने घर पहुंची तो उसके शरीर पर खून के निशान देखे गए। माता-पिता तुरंत बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर उसके सिर में फैक्चर की समस्या बताई गई।
9 महीने की मासूम के साथ दरिंदगी, गुस्साई आया ने जमीन पर उठाकर पटका
मां रुचिता सिन्हा ने बताया कि मेरी बच्ची को बुरी तरह पीटा गया है जिसकी वजह से उसके सिर से बहुत खून बहा है। मासूम के साथ हुई हैवानियत में खुलासा हुआ कि 21 नवंबर को सेंटर की मालकिन वहां मौजूद नहीं थी और परिवारवाले विश्वास पर बच्ची को आया के भरोसे छोड़ गए।
9 महीने की मासूम के साथ दरिंदगी, गुस्साई आया ने जमीन पर उठाकर पटका
वही इस मामले में पुलिस की ओर से भी सख्त कार्रवाई नहीं की गई। मासूम की मां का आरोप है कि 4 बजे शिकायत की गई लेकिन एफआईआर रात 12 बजे दर्ज की गई। इतना ही नहीं पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया और मालकिन को छोड़ दिया।