सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मलाइका अरोड़ा ने योगा करते हुए एक पोस्ट किया।मलाइका ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो पोस्ट की, उससे उनकी फिटनेस और उनकी शानदार फ्लेक्सिबिलिटी देखी जा सकती है। हालांकि इस पोस्ट पर अच्छे रिएक्शन्स से ज्यादा यूजर्स ने बुरे कमेंट किए हैं।
2 of 6
Malaika Arora
- फोटो : Amar Ujala
दरअसल मलाइका के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने बॉडी शेमिंग के कमेंट्स किए हैं। इसके साथ ही कुछ यूजर्स ने अर्जुन कपूर से जुड़े कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा कि तुम्हारी वजह से अर्जुन कपूर- बोनी कपूर की सलमान खान से अनबन हो गई है। अब हम वांटेड का सीक्वल नहीं देख पाएंगे।

3 of 6
malaika arora
- फोटो : instagram
हालांकि कुछ घटिया कमेंट्स पर मलाइका के फैंस उनके फेवर में भी आ गए और ट्रोलर्स को जमकर ट्रोल किया। मलाइका के फैन्स ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि 'जो लोग ऐसा घटिया कॉमेंट कर रहे हैं वे जैलस फील कर रहे हैं।
4 of 6
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक अन्य ने लिखा, 'लिखने से पहले जरा सोच लिया करें कि आप क्या बकवास कर रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा कि इंटरनेट पर किसी के लिए कुछ भी लिखना काफी आसान है। लेकिन अगर मलाइका उनके सामने आ गईं तो तुरंत सेल्फी के लिए आ जाएंगे। कई यूजर्स ने मलाइका की 45 की उम्र में भी शानदार फिटनेस को लेकर तारीफ की।

5 of 6
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : social media
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा न सिर्फ अपनी फिटनेस बल्कि अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबर को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर दोनों साथ में स्पॉट होते हैं। गौरतलब है कि मलाइका कई बार यह कह चुकी हैं कि उन्हें इन नेगेटिव कॉमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।