मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को विदिशा जिले के गंजबासौदा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोला है। सीएम ने कहा है कि मेरी कई योजनाओं को 14 महीने में बंद कर दिया गया था, जो मैं गरीबों को देता था।
2 of 3
सीएम शिवराज ने गंजबासौदा में लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना को बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान बताते हुए वचन दिया है कि वे प्रदेश की बहन-बेटियों का मान-सम्मान और शान कभी भी कम नही होने देंगे। उन्होंने 21 वर्ष की बहनों के भी आवेदन शीघ्र भरवाए जाने और बासोदा के उदयपुर मंदिर का कॉरीडोर बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को गंजबासौदा में 150 बिस्तर के अस्पताल के भूमि-पूजन सहित 142 करोड़ 57 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद लाडली बहना सम्मेलन और मुख्यमंत्री भू-अधिकार पत्रों के वितरण कार्यक्रम में बहनों से संवाद कर रहे थे।
कांग्रेस को लिया निशाने पर
सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस झूठ फरेब की राजनीति करती है। वर्ष 2018 में 900 वचन दिए थे जिसमें से एक भी पूरा नहीं किया। बल्कि मेरे द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को भी बंद कर दिया। भांजे-भांजियों के लैपटॉप छीने, बुजुर्गों से छीनी तीर्थ यात्रा... भाजपा सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है।
3 of 3
सीएम शिवराज को चित्र भंट करती लाडली बहनें।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री चौहान ने भांजे-भांजियों से कहा कि वे खूब मन लगाकर पढ़ें, स्कूल में 12वीं में टॉप करने वाले भांजे और भांजी को स्कूटी इसी सत्र से दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियो को लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये की राशि जल्दी ही दिए जाने की घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री को लाड़ली बहनों ने राखी, रेखाचित्र और साफा आदि भेंट किए। मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मियों और आवासहीनों को मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। सांसद रमाकांत भार्गव और विधायक लीना संजय जैन ने भी संबोधित किया। सागर सांसद राजबीर सिंह, विधायक उमाकांत भार्गव, हरिसिंह सप्रे और राजश्री सिंह सहित अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।