फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC Result 2021: उज्जैन के ऐश्वर्य ने हासिल की चौथी रैंक, चौथे प्रयास में मिली सफलता, शहर के ही तन्मय को मिली 230वीं रैंक

Mon, 30 May 2022 07:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 30 May 2022 07:22 PM IST
सार

यूपीएससी की मुख्य परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। उज्जैन के ऐश्वर्य वर्मा ने ऑल इंडिया में चौथी रैंक हासिल की है। उज्जैन के ही तन्मय काले ने 230वीं रैंक हासिल की है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर ऐश्वर्य को बधाई दी। 

विज्ञापन
UPSC Result 2021: Ujjain's Aishwarya got fourth rank, fourth attempt got success, city's Tanmay got 230th rank
ऐश्वर्य वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। इस परीक्षा में उज्जैन के ऐश्वर्य वर्मा ने ऑल इंडिया में चौथी रैंक हासिल की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी है। 


ऐश्वर्य उज्जैन के महानंदा नगर में रहते हैं। वे 2017 से दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। पांच साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें यूपीएससी में ऑल इंडिया में चौथी और पुरुष वर्ग में पहला स्थान मिला है। ऐश्वर्य ने उज्जैन के महानंदा नगर में रहकर कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई उज्जैन से ही की। पिता विवेक वर्मा बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं। उत्तराखंड में पोस्टिंग होने के कारण ऐश्वर्य ने आगे की पढ़ाई उत्तराखंड से की। ऐश्वर्य ने बताया उन्होंने बी.टेक. इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई गोविंद वल्लभपंत विश्वविद्यालय पंथ नगर उत्तराखंड से की है। बाद में सिविल सेवा परीक्षा के लिए दिल्ली में रहकर तैयारी की। यूपीएससी परीक्षा के लिए वर्ष 2017 से तैयारी की। इसके बाद दो साल कोविड के कारण उज्जैन आकर तैयारी में जुटे रहे। चौथे प्रयास में सफलता मिली है। वर्तमान में वे पिताजी के पास बरेली में है। तैयारी के दौरान मोबाइल से भी पढ़ाई की।
 
UPSC Result 2021: Ujjain's Aishwarya got fourth rank, fourth attempt got success, city's Tanmay got 230th rank
सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्य ने अपनी सफलता को लेकर कहा कि किसी भी परीक्षा के लिए एकाग्रता के साथ दोस्तों का सपोर्ट जरूरी है। दोस्तों का सपोर्ट अच्छा मिला तो सफलता तो मिलना ही है। मेरे साथ सिविल सेवा की तैयारी कर रहे मेरे दोस्त अमित कम्बोज, कृष्ण मोहन सिंह और ललित का साथ रहा। सिविल सेवा की परीक्षा के दौरान दोस्तों का पूरा सहयोग मिलने से मैं यह सफलता प्राप्त कर सका हूं। ऐश्वर्य वर्मा की सफलता को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।
UPSC Result 2021: Ujjain's Aishwarya got fourth rank, fourth attempt got success, city's Tanmay got 230th rank
तन्मय काले - फोटो : सोशल मीडिया
तन्मय ने हासिल की 230वीं रैंक
उज्जैन के ही तन्मय काले ने ऑल इंडिया 230वीं रैंक हासिल की है। क प्राप्त हुई है। तन्मय के पिता अजय काले उज्जैन रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्ट के पद पर पदस्थ हैं। पिता के अनुसार तन्मय ने तीसरे प्रयास में सफलता पाई है। पिछले तीन साल से वह तैयारी कर रहा था। दूसरे प्रयास में सिर्फ एक अंक से परीक्षा पास नहीं कर पाया तो तीसरे प्रयास की तैयारी शुरू की जिसके बाद इस बार और ज्यादा मेहनत की और सफलता पाई। तन्मय उज्जैन के महेश विहार कॉलोनी में रहते है, फिलहाल वे दिल्ली में हैं। शुरू से पढ़ाई में होशियार रहे तन्मय की शुरुआती पढ़ाई उज्जैन से हुई। 10वीं में 90 और 12वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने के बाद बीई की तैयारी की। उज्जैन के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बीई केमिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब अपनी बहन को पीएससी की परीक्षा पास करते देखा तभी से तन्मय ने यूपीएससी पास करने के मन बना लिया था। 2019 से दिल्ली में रहकर लगातार तन्मय यूपीएससी की तैयारी में जुटे थे। इस दौरान उन्होंने टीवी और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने से भी दूरी बना ली थी। बता दें कि तन्मय की बड़ी बहन ओजस्वी काले ने 2017 में पीएससी पास की थी।  उनकी पोस्टिंग छिंदवाड़ा में उद्योग विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed