फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: सीएम शिवराज ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, इंदौर को लेकर बोले-दस साल में बैंगलुरु-हैदराबाद को पीछे छोड़ देगा

Mon, 30 May 2022 04:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 30 May 2022 04:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार देर शाम को भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा पदाधिकारियों को चुनावी मंत्र दिया। कहा कि टिकट ताकत से मांगो मगर किसी दूसरे को मिले तो मनभेद न पालें। चुनाव में हमारा नारा विकास के लिए भाजपा रहेगा। 

विज्ञापन
Indore: CM Shivraj gave election mantra to the workers, said about Indore - will leave Bangalore-Hyderabad behind in ten years
भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया
नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के चलते भाजपा अब तैयारियों में जुट गई है। इसी के चलते रविवार देर शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। इनमें शहर और ग्रामीण भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुए। चर्चा के दौरान सीएम शिवराज ने गर्मजोशी से सबको चुनाव में जुट जाने का मंत्र दिया तो संगठन की गाइडलाइन पर चलने की सीख भी दी।




सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि टिकट मांगना सबका हक है। टिकट पूरी ताकत से मांगें, लेकिन किसी दूसरे को टिकट मिले तो मनभेद न पालें। संगठन द्वारा तय किए गए उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। सभी चाहते थे कि बड़े शहरों में महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से हो, इसलिए अब भाजपा को जिताने में कोई कसर न रखें। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ कई परिवारों को मिला है। उनकी सूची तैयार करें और उनके सम्मेलन आयोजित करें। ऐसे परिवारों को जोड़ने की जरूरत है। वे बोले कि चुनाव में हमारा नारा 'विकास के लिए भाजपा' रहेगा। हमें चुनाव पूरी ताकत से लड़ना है। करीब एक घंटे चली बैठक में चुनावी तैयारी से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, विधायक आकाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, राजेश सोनकर, गोपीकृष्ण नेमा, गोविंद मालू सहित कई नेता मौजूद थे।
Indore: CM Shivraj gave election mantra to the workers, said about Indore - will leave Bangalore-Hyderabad behind in ten years
बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में विकास के काफी काम हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों का भी विकास हुआ है। इंदौर का जो स्वरूप है, वह भाजपा शासित नगर निगम की देन है। आने वाले दस साल में बेंगलुरु और हैदराबाद को इंदौर पीछे छोड़ देगा, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि हमारी पार्टी के महापौर हो, हमारे सांसद चुनकर आएं। विकास के लिए भाजपा जरूरी है। जनता भी यह बात जानती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed