उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एक बार फिर चर्चा में है। लेकिन, इस बार मामला हाथियों की मौत से नहीं, बल्कि एक फंदे वाले बाघ की तलाश से जुड़ा हुआ है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 'छोटा भीम' नामक बाघ के गले में तार का फंदा फंसा हुआ है। पर्यटकों से यह जानकारी मिलने के बाद छोटा भीम की तलाश के लिए बीटीआर प्रबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी है। चार हाथी और करीब 80 कर्मचारी दिन-रात जंगलों में इस बाघ को जंगल में खोज रहे हैं।
MP News: उमरिया में 'छोटा भीम' की तलाश में जुटे हैं चार हाथी और 80 कर्मचारी, फिर भी नहीं चल रहा पता, कहां गया?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:07 PM IST
सार
MP News: उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 'छोटा भीम' नाम का बाघ लापता हो गया है। बीटीआर प्रबंधन की टीम चार हाथियों और 80 कर्मचारियों के साथ उसे जंगल में खोज रही है। इस बाघ के गले में एक तार का फंदा फंसा है। अंदेशा है कि शिकार के लिए किसी ने ऐसा किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
