फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: बाबा की सवारी का हाथी श्यामू सच में बीमार या कोई साजिश? ब्लड सैंपल पर बवाल, अब मल-मूत्र से होगी जांच

Thu, 11 Jun 2026 11:44 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 11:44 PM IST
सार

बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने वाले हाथी श्यामू को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंची विशेषज्ञ टीम को विरोध के चलते बिना ब्लड सैंपल लिए लौटना पड़ा, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है।
 

विज्ञापन
Ujjain News: Health Check of Mahakal Procession Elephant Sparks Row, Blood Sampling Halted Amid Protests
शाही सवारी में शामिल होने वाले श्यामू को लेकर नया विवाद - फोटो : अमर उजाला

बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने वाले हाथी ‘श्यामू’ के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर विवाद और गहरा गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व, इंदौर और उज्जैन की संयुक्त विशेषज्ञ टीम शुक्रवार को श्यामू का ब्लड सैंपल लेने पहुंची, लेकिन हाथी के मालिक और परिजनों के विरोध के चलते टीम को बिना सैंपल लिए ही लौटना पड़ा। अब वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम ने हाथी के मल और मूत्र के नमूने जांच के लिए एकत्र किए हैं।





पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि विशेषज्ञ टीम का उद्देश्य श्यामू का ब्लड सैंपल लेकर स्वास्थ्य की विस्तृत जांच करना था, लेकिन विरोध के कारण यह संभव नहीं हो सका। फिलहाल मल और मूत्र के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि श्यामू के पैरों में जन्मजात समस्या है, जिसे बीमारी नहीं कहा जा सकता, लेकिन मौजूदा स्थिति में उससे सवारी का कार्य लेना जोखिम भरा हो सकता है।

Ujjain News: Health Check of Mahakal Procession Elephant Sparks Row, Blood Sampling Halted Amid Protests
स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंची विशेषज्ञ टीम - फोटो : अमर उजाला

वहीं हाथी के महावत शरमन गिरी का कहना है कि श्यामू पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग साजिश के तहत उसे बीमार साबित कर उज्जैन से बाहर भेजना चाहते हैं। शरमन गिरी ने कहा कि श्यामू पिछले नौ वर्षों से बाबा महाकाल की शाही सवारी का अभिन्न हिस्सा है और उसे इससे अलग नहीं किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: MP: ओंकारेश्वर बांध की नहर में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, गांव से लेकर कैंप तक मातम; शव बराम

Ujjain News: Health Check of Mahakal Procession Elephant Sparks Row, Blood Sampling Halted Amid Protests
महाकाल की शाही सवारी का प्रमुख आकर्षण है श्यामू - फोटो : अमर उजाला

कौन है श्यामू?
श्यामू महाकाल की सवारी का प्रमुख आकर्षण माना जाता है। वर्ष 1997 में असम के गोलाघाट में जन्मे इस हाथी को संत शरमन गिरी वर्ष 2000 में उज्जैन लेकर आए थे। वर्ष 2016 में हाथी राजू के बाद से श्यामू ही महाकाल की सवारी में मनमहेश की प्रतिमा को लेकर नगर भ्रमण कराता आ रहा है।

वनतारा प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा
विवाद के बीच यह चर्चा भी तेज है कि अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट की नजर श्यामू पर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस तरह की खबरें सामने आने के बाद कई श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। महावत का कहना है कि श्यामू केवल एक हाथी नहीं, बल्कि महाकाल की परंपरा और आस्था का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ujjain News: Health Check of Mahakal Procession Elephant Sparks Row, Blood Sampling Halted Amid Protests
बीमार है श्यामू - फोटो : अमर उजाला

2023 में भी आया था विवाद
वर्ष 2023 में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित रूप से महावत द्वारा हाथी को नियंत्रित करने के लिए कील लगी लकड़ी का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया था। इसके बाद पशु अधिकार संगठन ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ ने मामले की शिकायत प्रशासन और राज्य सरकार से की थी।

श्यामू से जुड़ी खास बातें

  • श्यामू की उम्र करीब 24 वर्ष है।
  • पिछले नौ वर्षों से महाकाल मंदिर की नियमित सेवा में शामिल है।
  • लाखों श्रद्धालुओं, बैंड-बाजों और शोरगुल के बीच भी शांत रहता है।
  • आज तक किसी श्रद्धालु पर हमला करने की घटना सामने नहीं आई।
  • केला इसका पसंदीदा फल है और प्रतिदिन लगभग 50 किलो केले खाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed