फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain Mahakal: भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा पहुंचे महाकाल की शरण में, सपरिवार किया बाबा का पूजन

Thu, 16 Mar 2023 06:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 06:45 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा आज सपरिवार बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भग्रह से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व अभिषेक किया। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Indian cricketer Nitish Rana reached the shelter of Mahakal, worshiped Baba with his family
नीतीश राणा ने महाकाल में पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा आज सपरिवार बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भग्रह से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व अभिषेक किया। बता दें कुछ दिनों पहले विराट कोहली भी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल पहुंचे थे।

 
Ujjain Mahakal: Indian cricketer Nitish Rana reached the shelter of Mahakal, worshiped Baba with his family
क्रिकेटर नीतीश राणा के साथ उनकी पत्नी भी साथ थीं। - फोटो : सोशल मीडिया

महाकाल मंदिर के सह प्रशासक आरके तिवारी ने बताया कि इन दिनों बाबा महाकाल के दरबार में वीआईपी के दर्शन करने आने का क्रम जारी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे, जिसके बाद गुरुवार दोपहर को भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा ने भगवान श्री महाकाल का पूजन-अर्चन किया।  इस दौरान उनके साथ परिजन उपस्थित थे। जिन्होंने भी गर्भग्रह में  बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गर्भग्रह में दर्शन करने के बाद नीतीश राणा ने नंदी हॉल में बाबा महाकाल का ध्यान भी लगाया। 
Ujjain Mahakal: Indian cricketer Nitish Rana reached the shelter of Mahakal, worshiped Baba with his family
केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने किए महाकाल दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने किए महाकाल दर्शन
गुरुवार सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय फग्गनसिंह कुलस्ते विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भग्रह में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन रुद्राभिषेक किया। 
बाबा महाकाल का पूजन अर्चन के बाद केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने नंदी हॉल में बैठकर ओम नम: शिवाय का जाप किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। बाबा महाकाल के दर्शन करने के उपरांत कुलस्ते महाकाल मंदिर में स्थित अन्य मंदिरों पर भी दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान कुलस्ते ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Indian cricketer Nitish Rana reached the shelter of Mahakal, worshiped Baba with his family
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विराट कोहली ने भी किए थे दर्शन
बता दें कि इंदौर टेस्ट खत्म होने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। दोनों भस्मारती में शरीक हुए और गर्भगृह में पूजा भी की। दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में भगवान का आशीर्वाद लिया। आरती संपन्न होने के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed