उज्जैन में नगर गौरव दिवस पर शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम अंतर्गत पांच लाख 51 हजार दीपकों की रोशनी से शिप्रा के घाट रोशन हुए।
2 of 8
शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
नगर गौरव दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा शिप्रा के पावन घाटों पर शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राणों जी की छतरी पर दीपकों की विशेष आकृति बनाई जाकर 13 मई को लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग किए जाने की अपील की गई।
3 of 8
शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
आयुक्त आशीष पाठक द्वारा बताया गया कि विभिन्न संगठनों एवं संस्था के 8,000 से अधिक वॉलेंटियर्स एवं 1,500 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिप्रा के घाटों पर 5 लाख 51 हजार दीपक को प्रज्वलित किया गया।
4 of 8
शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम द्वारा शिप्रा नदी के घाटों को एबीसी एवं डी चार सेक्टरों में विभाजित किया, जाकर ब्लॉकों में 5.51 लाख दीपकों को तीन दिवस में एमआईटी के विद्यार्थियों, महिला बाल विकास नगर निगम कर्मचारियों द्वारा जमाया गया।
5 of 8
शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
दीपकों को प्रज्जवलित किए जाने हेतु 10 हजार मोमबत्ती एवं कर्मचारियों की व्यवस्था की गई। घाटों पर वॉलेंटियर्स हेतु छाया की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। घाटों पर आकर्षक विद्युत सज्जा, सांस्कृतिक मंच आदि का भी निर्माण किया गया।