फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: बारिश के देवता को मनाने के लिए शिवराज पहुंचे महाकाल के दरबार, विशेष अनुष्ठान शुरू

Mon, 04 Sep 2023 01:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 04 Sep 2023 01:28 PM IST
सार

बारिश के देवता मध्य प्रदेश से रुठ गए हैं। अगस्त में समान्य से काफी कम बारिश हुई है। रुठे देवता को मनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महारुद्र अनुष्ठान किया। 

विज्ञापन
MP News: Shivraj Singh Chouhan Offered Special Prayers To Mahakaleshwar Temple Ujjain to Worship the God of Ra
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल मंदिर में विशेष अनुष्ठान में भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला

उज्जैन स्थित  विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह से देश-प्रदेश में अच्छी बारिश व जनकल्याण की भावना को लेकर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने महारुद्र अनुष्ठान का आयोजन किया है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल हुए।  





मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सोमवार सुबह देवास रोड स्थित पुलिस लाइन पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। वहां भाजपा के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने सर्वप्रथम बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन अभिषेक किया। इसके बाद वे अनुष्ठान में शामिल हुए। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य पंडित राम शर्मा ने बताया कि देश और प्रदेश में अच्छी बारिश एवं जन-जन का कल्याण हो, इसी कामना के साथ महारुद्र अनुष्ठान किया जा रहा है। इसे महाकाल मंदिर के 66 पंडे-पुजारियों द्वारा किया जा रहा है। इस अनुष्ठान के सम्पन्न होने तक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल रहे। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने भी उनके साथ अनुष्ठान में भाग लिया। 

MP News: Shivraj Singh Chouhan Offered Special Prayers To Mahakaleshwar Temple Ujjain to Worship the God of Ra
मुख्यमंत्री ने उज्जैन में अनुष्ठान में भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला
महारुद्राभिषेक के 102 आवर्तन  
मध्यप्रदेश में खंड वृष्टि के चलते भादौ मास में पहली बार भगवान महाकाल का महारुद्राभिषेक अनुष्ठान किया गया। सोमवार सुबह पं. घनश्याम पुजारी के आचार्यत्व में मुख्यमंत्री भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन कर अनुष्ठान का शुभारंभ किया। इसके बाद सतत जलधारा प्रवाहित की गई। 66 ब्राह्मणों ने नंदी हॉल में बैठकर महारुद्राभिषेक के 102 आवर्तन किए। अनुष्ठान को अभिषेकात्मक किया गया। दोपहर को अनुष्ठान की पूर्णाहुति की जाएगी।

इस वर्ष सामान्य से भी कम बारिश
मध्य प्रदेश में इस बार सामान्य से 13 फीसद बारिश कम हुई है। इस वजह से देवाधिदेव महादेव महाकाल को मनाना नितांत आवश्यक है। पहली बार भादौ मास में यह अनुष्ठान हो रहा है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार वर्षा ऋतु में एक दिन शेष रहने पर भी इस प्रकार का अनुष्ठान किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed