फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: उज्जैन में बोले कमलनाथ-भाजपा को चुनाव और सिंहस्थ में ही उज्जैन याद आता है, क्योंकि सिंहस्थ में भ्रष्टाचार का मौका मिलता है

Tue, 28 Jun 2022 07:24 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 28 Jun 2022 07:24 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन पूजन किए। चुनाव में जीत की प्रार्थना की। इसके बाद आमसभा को संबोधित किया। कहा कि शिवराज सिर्फ घोषणा करते हैं। क्या केवल घोषणाओं से प्रदेश चलता है।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said in Ujjain-BJP remembers Ujjain only in elections and Simhastha, because there is a chance of corruption in Simhastha
भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे कमल नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ही भगवान महाकाल की शरण में हैं। कुछ दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन आकर महाकाल दर्शन करने गए थे तो मंगलवार को पूर्व सीएम कमलनाथ उज्जैन पहुंचे। हैलीपेड से सीधे महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार सहित अन्य नेता भी थे।
MP News: Kamal Nath said in Ujjain-BJP remembers Ujjain only in elections and Simhastha, because there is a chance of corruption in Simhastha
महाकाल से प्रार्थना करते कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल नगरीय निकाय चुनाव भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का विषय बने हुए हैं। दोनों ही दल पूरी ताकत से चुनाव में डटे हैं। राजनीतिक चालें तो चल ही रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा आस भगवान महाकाल से है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल के दर्शन-पूजन कर भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल के चुनावी प्रचार की शुरुआत की तो मंगलवार को पूर्व सीएम कमलनाथ उज्जैन पहुंचे और महाकाल के दर्शन किए।


महाकाल दर्शन के बाद शहर के गणमान्य जनों से चर्चा की। इसके बाद कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार और शहर के 54 वार्डो के पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित आम सभा को संबोधित किया। आम सभा के बाद नाथ ने प्रेस से चर्चा की। कमलनाथ के आगमन से कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। 
MP News: Kamal Nath said in Ujjain-BJP remembers Ujjain only in elections and Simhastha, because there is a chance of corruption in Simhastha
मंच पर पहुंचकर कमलनाथ ने किया जनता का अभिवादन - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल दर्शन के बाद कमलनाथ ने आम सभा को संबोधित किया। शिप्रा का पानी हाथ मे लेकर महापौर प्रत्याशी महेश परमार ने शिप्रा शुद्धिकरण का संकल्प लिया। इस दौरान जब कमलनाथ का स्वागत करने के लिए नेता मंच पर चढ़े तो कमलनाथ चिढ़ गए। उन्होंने स्वागत करने मंच पर चढ़ी महिला नेत्रियों को नीचे उतारा। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार ने मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक पारस जैन को चुनौती देकर कहा कि विकास के मुद्दे पर मेरे साथ 54 वार्डों में घूम लें। अगर अगर भाजपा के नगर निगम के बोर्ड ने काम किया तो पूर्व महापौर का फोटो क्यों नहीं है चुनाव प्रचार में। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said in Ujjain-BJP remembers Ujjain only in elections and Simhastha, because there is a chance of corruption in Simhastha
सभा में कमलनाथ को सुनने पहुंचे लोग - फोटो : सोशल मीडिया
संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि महेश उनकी पसंद इसलिए मैंने चुना औऱ टिकट दिया, क्योंकि वो नेता कम समाजसेवक ज्यादा है। उज्जैन की हालत देखकर तरस आता है। भाजपा को चुनाव और सिंहस्थ में ही उज्जैन याद आता है, क्योंकि सिंहस्थ में भ्रष्टाचार का मौका मिलता है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज ने दिया क्या मध्यप्रदेश को। घर-घर दारू दी। महंगाई दी, बेरोजगारी दी, भ्रष्टाचार दिया, बलात्कार दिया। सबसे ज्यादा महिला अत्याचार मध्यप्रदेश में। केवल घोषणाएं करते हैं शिवराज। क्या घोषणाएं से प्रदेश चलता है। मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उज्जैन को विकसित नहीं होने दिया।
विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said in Ujjain-BJP remembers Ujjain only in elections and Simhastha, because there is a chance of corruption in Simhastha
मीडिया से चर्चा करते कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने कहा कि हिन्दूवादी बाते करने वाली पार्टी ने ही किया महाकाल का व्यवसायीकरण। दर्शन करने के 100 रुपये, गर्भगृह में दर्शन के 1000 रुपये, भस्मार्ती के भी शुल्क। ये कैसी हिन्दूवादी पार्टी जो महाकाल के दर्शन भी पैसे लेकर करवा रही है। महाकाल तो सभी के हैं। वहां कैसा भेदभाव। कांग्रेस का बोर्ड बनने पर जनता को नगर निगम नहीं बल्कि खुद नगर निगम चलकर आपके घर आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed