फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election: कांग्रेस के बागी राजेंद्र सिंह ने उड़ाई प्रत्याशियों की नींद, JCB से स्वागत, जीत का मिल रहा आशीष

Mon, 06 Nov 2023 02:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 02:07 PM IST
सार

MP Election: कांग्रेस के बागी राजेंद्र सिंह ने उड़ाई प्रत्याशियों की नींद, JCB से स्वागत, जीत का मिल रहा आशीष

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress rebel Rajendra Singh being welcomed by JCB getting blessings of victory
कांग्रेस के बागी राजेंद्र सिंह सोलंकी को मिल रहा जन समर्थन - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने इस सीट को फिलहाल गले की हड्डी बना दिया हैं। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी के ही नेता टिकट न मिलने से बागी हो गए और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर गए हैं। इस वजह से क्षेत्र का चुनावी समीकरण बदलता हुआ दिख रहा है।


इस वर्ष बड़नगर विधानसभा सीट पर छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हो रहा है। यहां पर कांग्रेस के बागी नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी ने अपनी ताकत दिखाते हुए कांग्रेस और बीजेपी दोनों को मुसीबत में डाल दिया है।
MP Election 2023: Congress rebel Rajendra Singh being welcomed by JCB getting blessings of victory
निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को जीत का आशीर्वाद दे रही जनता - फोटो : अमर उजाला
पहले कांग्रेस पार्टी ने विधायक मुरली मोरवाल का टिकिट काट कर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह सोलंकी को टिकिट दिया था। बाद में सोलंकी का टिकिट बदलकर एक बार फिर विधायक मुरली मोरवाल को मौका दिया। सोलंकी टिकिट कटने से नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उतर गए और अलमारी चुनाव चिन्ह लेकर जोर शोर से क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। राजेन्द्र सिंह सोलंकी को मनाने के लिए कांग्रेस से कई नेता उन्हें फोन करने के साथ ही बड़नगर भी पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने इस बार जनता के मन पर बड़नगर विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात कहीं और अंत तक डटे रहे। वर्तमान में वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं, जिन्हें जनसम्पर्क के दौरान जनता का अच्छा आशीर्वाद मिल रहा है। कोई उनका तिलक लगाकर स्वागत कर रहा है तो कोई जेसीबी से फूल उड़ा रहा है। हर तबके और हर उम्र के लोगों का समर्थन राजेंद्र सिंह सोलंकी के पास है, ये बात का उनके जनसंपर्क के दौरान देखने को मिल रही है। 

राजेंद्र सिंह सोलंकी क्यों हैं जनता की पहली पसंद

राजेंद्र सिंह सोलंकी के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने के बाद भी उन्हें जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है और सोलंकी इस चुनाव में जन-जन की पहली पसंद बने हुए हैं। इस बारे में जब अमर उजाला की टीम ने राजोटा, चिकली, लोहाना और बड़नगर के रहवासियों से चर्चा की तो उनका कहना था कि राजेंद्र सिंह सोलंकी उच्च शिक्षित (एलएलबी) हैं। अगर इस चुनाव में वे जीतते हैं तो बड़नगर विधानसभा के विकास का विजन कुछ अलग ही होगा। इसके साथ ही भाजपा के जितेंद्र पंडया और कांग्रेस के प्रत्याशी मुरली मोरवाल की बजाय विधानसभा चुनाव में उन्हें चुनने का मुख्य कारण यह भी है कि राजेंद्र सिंह सोलंकी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सरपंच के साथ ही अनेक पदों पर भी रह चुके हैं। इसलिए उन्हें राजनीति का भी अच्छा अनुभव है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर राजेंद्र सिंह सोलंकी चुनावी मैदान में विजय श्री हासिल करते हैं तो वे इस क्षेत्र का विकास जरूर करवाएंगे। 
 
MP Election 2023: Congress rebel Rajendra Singh being welcomed by JCB getting blessings of victory
बड़नगर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
यह प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में
बड़नगर विधानसभा में जितेन्द्र सिंह पंड्या (भारतीय जनता पार्टी), मुरली मोरवाल (इंडियन नेशनल कांग्रेस), निर्भयसिंह चन्द्रवंशी (बहुजन समाज पार्टी), प्रकाश गौड़ (निर्दलीय), एयर कण्डीशनर, राजेन्द्र सिंह सौंलकी (निर्दलीय) अलमारी, किशोर मालवीय (निर्दलीय) गन्ना किसान के बीच मुकाबला होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed