फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री की सादगी देखिये, बेटे वैभव की शादी में दोनों पक्षों से होंगे सिर्फ 200 मेहमान

Fri, 23 Feb 2024 05:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 23 Feb 2024 05:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी 24 फरवरी को राजस्थान के पुष्कर में होगी। दोनों पक्षों से सिर्फ 200 मेहमान शामिल होंगे। वैभव की शादी किसान परिवार की बेटी शालिनी से हो रही है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav's Son Vaibhav To Marry Harda's Shalini On February 24
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी हरदा की शालिनी से हो रही है। फोटो सगाई समारोह का। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी बहुत ही सादे समारोह में की जाएगी। पुष्कर में 24 फरवरी को वैभव यादव की शादी हरदा की रहने वाली शालिनी यादव से हो रही है। शालिनी एक किसान परिवार से हैं और उनके पिता सतीश यादव हरदा के प्रतिष्ठित किसान हैं। 



पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक फोटो वायरल हुआ था। इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल रंग का एक आमंत्रण देते नजर आ रहे थे। इस फोटो के वायरल होने के बाद कयास लग रहे थे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव यादव का विवाह समारोह आलीशान और धूमधाम से होगा। इसमें कई वीआईपी और वीवीआईपी हस्तियां शामिल होंगी। रिसेप्शन उज्जैन, भोपाल के साथ दिल्ली में भी होगा। हालांकि, यह सभी कयास गलत साबित हुए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटे वैभव यादव का विवाह पुष्कर में 24 फरवरी को हो रहा है। दोनों पक्षों से कुल 200 मेहमान ही शामिल होंगे। इसमें भी वधू पक्ष से 60 और वर पक्ष के 140 लोग शामिल होंगे। 


 

Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav's Son Vaibhav To Marry Harda's Shalini On February 24
मुख्यमंत्री यादव के बेटे वैभव की शादी का गणेशपूजन कार्यक्रम उज्जैन में संपन्न हुआ। - फोटो : अमर उजाला

मातापूजन, गणेश पूजन उज्जैन में हुआ
वैभव और शालिनी की शादी के मुख्य कार्यक्रम 23 और 24 फरवरी को होंगे। इसी वजह से नीमच के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे पुष्कर के लिए रवाना हो गए।  उज्जैन में विवाह पूर्व के आयोजन हो चुके हैं। इनमें मातापूजन, गणेश पूजन परिवार के साथ किया जा चुका है। बाकी के सभी समारोह पुष्कर में ही हो रहे हैं। शुक्रवार शाम को हल्दी-मेहंदी आदि की रस्म अदा होगी। शनिवार को बरात, तोरण, वरमाला, पाणिग्रहण संस्कार, आशीर्वाद समारोह के साथ प्रीतिभोज का आयोजन होगा।


किसी बड़े वीवीआईपी का मूवमेंट नहीं 
पुष्कर थाना प्रभारी राकेश यादव का कहना है कि शादी के लिए किसी बड़े वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं को आवश्यक सूचना मिलने पर बदला जाएगा।  
Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav's Son Vaibhav To Marry Harda's Shalini On February 24
शालिनी और वैभव यादव। - फोटो : अमर उजाला
पुष्कर में होगा विवाह
मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी 24 फरवरी को पुष्कर स्थित पुष्करा रिसोर्ट में होगी। विजयनगर फोर्ट में वैभव यादव और उनके रिश्तेदारों का स्वागत स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किया। शादी में वैभव के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा कुछ ही नेताओं को आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी विवाह में शिरकत करेंगे। पहले बताया जा रहा था कि डॉ. मोहन यादव के बेटे की शादी भव्य होगी। हालांकि, मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. यादव ने धारणा बदली और तय किया कि विवाह समारोह को सादा ही रखा जाए। पहले तो शादी उज्जैन में होनी थी, लेकिन बाद में पुष्कर तय हुआ। शादी समारोह बूढ़ा पुष्कर बायपास स्थित पुष्करा रिजॉर्ट में होगा। इसी तरह होटल सहदेव बाग में मेहमानों के रुकने की व्यवस्था की गई है। 

भाजपा से जुड़े हैं वैभव
डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव भी राजनीति से जुड़े हैं और इस समय भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक है। इससे पहले वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे हैं और सह-मंत्री की भूमिका का निर्वहन किया था। हालांकि, सतीश यादव की बेटी शालिनी के बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इतना ही बताया गया है कि उनके पिता सतीश यादव एक किसान हैं। 

(उज्जैन से निलेश नागर की रिपोर्ट)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed