फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2023: कमलनाथ की लाडली बहनों ने भोपाल जाकर भेंट की, 25 स्क्वेयर फीट की राखी सौंपी

Thu, 31 Aug 2023 07:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 07:46 PM IST
सार

रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर उज्जैन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की 1000 लाडली बहनें भोपाल पहुंचीं। जहां उन्होंने अपने भाई को 25 स्क्वेयर फीट की राखी भेंट कर कांग्रेस की सरकार बनने का आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन
Kamal Nath's dear sisters went to Bhopal and presented him, handed over Rakhi of 25 square feet.
उज्जैन से पहुंची बहनों ने भोपाल में कमलनाथ को बड़ी राखी सौंपी - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर उज्जैन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की 1000 लाडली बहनें भोपाल पहुंचीं। जहां उन्होंने अपने भाई को 25 स्क्वेयर फीट की राखी भेंट कर कांग्रेस की सरकार बनने का आशीर्वाद दिया। 


रक्षाबंधन महापर्व पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को राखी बांधने उज्जैन से पार्षद एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि माया राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में 1000 से अधिक महिलाएं भोपाल पहुंचीं। सभी ने कमलनाथ को राखी बांधी एवं पुनः मुख्यमंत्री बनें ऐसी शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद भी प्रदान किया। उक्त अवसर पर 25 स्क्वेयर फीट की राखी कमलनाथ को सभी ने मिलकर भेंट की।
 
Kamal Nath's dear sisters went to Bhopal and presented him, handed over Rakhi of 25 square feet.
भोपाल में कमलनाथ को बहनों ने राखी सौंपी। - फोटो : सोशल मीडिया
18 बस और 25 चौपहिया वाहन से पहुंचे भोपाल
पार्षद शाहीन मुजीब सुपारिवाला ने बताया कि उज्जैन से 18 से अधिक बसों एवं 25 चार पहिया वाहनों को लेकर 1000 से अधिक बहनें भोपाल पहुंचीं। रक्षाबंधन के शुभ पर्व पर जहां कमलनाथ जी ने नारी सम्मान योजना के माध्यम से सभी माता बहनों के लिए कई योजनाएं उनकी सरकार बनने पर शुरू करने की बात बताते हुए सभी का लड्डू प्रसाद खिलाकर मुंह मीठा किया। इस दौरान सभी बहनों ने कमलनाथ की सरकार बने ऐसी शुभकामनाओं के साथ शुभाशीष भी प्रदान किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed