फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकालेश्वर: 24 दिसंबर से पांच जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश बंद, नए साल में लाखों भक्तों के आने की उम्मीद

Wed, 21 Dec 2022 02:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 02:02 PM IST
सार

महाकालेश्वर: 24 दिसंबर से पांच जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश बंद, नए साल में लाखों भक्तों के आने की उम्मीद

विज्ञापन
Entry to the sanctum sanctorum of Mahakal temple closed from December 24 to January 5 read more in hindi
24 दिसंबर से पांच जनवरी तक महाकाल मंदिर के गर्भगृह में नहीं मिलेगा प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
देश का प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की पहली पसंद बना हुआ है। जब से महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ है, तब से मंदिर में लाखों भक्त दर्शन करने और महाकाल लोक को देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। वहीं, नए साल में देश-विदेश से लाखों भक्तों के महाकाल धाम आने का अनुमान लगाया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक,जब से महाकाल लोक का निर्माण पूरा हुआ है तब से श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में कहा जा रहा है कि नए साल में करीब 15 लाख भक्तों के आने का अनुमान है। 24 दिसंबर से पांच जनवरी तक 15 लाख भक्त महाकाल दर्शन के लिए आ सकते हैं। इसको लेकर अभी से ही प्रशासन ने तैयारियां और इंतजाम पूरे कर दिए हैं। 

जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर से पांच जनवरी तक गर्भगृह में भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में गणेश मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन भक्तों को करवाए जाएंगे। साथ ही कम समय में शीघ्रता से भक्तों के जल्द से जल्द दर्शन करवाए जाएंगे। इसके लिए गणेश मंडपम में तीन लाइन बनाई जाएगी।
 
Entry to the sanctum sanctorum of Mahakal temple closed from December 24 to January 5 read more in hindi
महाकाल मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
कलेक्टर व एसपी ने दिए निर्देश 
सोमवार को कलेक्टर आशीष सिंह व एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने महाकाल लोक की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भीड़ की स्थिति को देखते हुए दो कतार में दर्शनार्थियों को मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फैसिलिटी सेंटर और अन्य होल्डप में बैरिकेडिंग लगाने के लिए कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पेयजल, पूजा स्टैण्ड आदि के लिए व्यापक इंतजाम करने के निर्देश भी दिए हैं।

अभी से लग रही लंबी-लंबी कतारें
महाकाल मंदिर में शनिवार-रविवार की छुट्टी के दिन ही लाखों लोग पहुंच रहे हैं, ऐसे में साल के अंत और बड़े दिन की छुट्टियों में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। इसी के चलते मंदिर प्रबंध समिति अभी से तैयारियों में जुटा है, अगर आप भी इस दौरान अगर महाकाल मंदिर जा रहे हैं, तो आप भी समय निकालकर जाएं, क्योंकि यहां जाने में आपको दर्शन करने और महाकाल लोक घूमने में काफी समय लग सकता है, और आप गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन करना चाहते हैं, तो गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध हटने के बाद जाएं, ताकि आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
 
Entry to the sanctum sanctorum of Mahakal temple closed from December 24 to January 5 read more in hindi
महाकाल लोक - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल लोक में मोबाइल पर पाबंदी नहीं
महाकाल मंदिर परिसर में मोबाइल के उपयोग पर पाबंदी रहेगी, लेकिन महाकाल लोक में आने वाले श्रद्धालु अपने साथ मोबाइल ला सकेंगे। उस पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में पिछले दिनों मोबाइल पर पाबंदी का निर्णय लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed