छोटो पर्दे की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर मंगलवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर धाम पहुंची और बाबा महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया। एकता के साथ एक्ट्रेस रिद्धिमा डोगरा भी महाकाल मंदिर पहुंची।
2 of 3
मंगलनाथ मंदिर में पूजा करती एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर सबसे पहले मंगल ग्रह की शांति के लिए विश्व प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर पहुंची जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इस दौरान वह गर्भगृह में करीब तीन घंटे रुकीं और भात पूजन तथा मंगल नाथ का जाप किया। यहां से दोनों महाकालेश्वर मंदिर पहुंची के लिए रवाना हुई और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया साथ ही एकता और रिद्धिमा ने हरसिद्धि माता और काल भैरव के भी दर्शन किए। एकता ने काफी वक्त उज्जैन में बिताया लेकिन इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी।
3 of 3
सात साल पहले भी बाबा के दर्शन करने पहुंची थी एकता
- फोटो : सोशल मीडिया
सात साल पहले भी आई थीं एकता
मंगलनाथ मंदिर के पुजारी विपिन शर्मा के मुताबिक एकता कपूर 2015 में भी मंगलनाथ का पूजन करने आई थीं। मंगल के विषय में उनका कोई कार्य था, उसी के लिए मंगल के जाप के साथ तीन घंटे तक पूजन किया। बता दें, देशभर में मंगल ग्रह की शांति के लिए मंगलनाथ में ही पूजा की जाती है। मंदिर के ऊपर से ही कर्क रेखा गुजरती है। यहां शिवलिंग के तौर पर मंगल ग्रह मौजूद है, जिसका भात पूजन किया जाता है।